Kullu News: स्थानीय लोगों का कहना है कि यह डंपिंग साइट सरवरी नदी के पास बनाई गई है, जहां आसपास बस अड्डा, सरकारी कार्यालय, पार्क और मुख्य रास्ता मौजूद है. ऐसे में यहां कूड़ा जमा होने से न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि नदी के प्रदूषित होने का खतरा भी बढ़ गया है.
Trending Photos
Kullu News (मनीष ठाकुर): कुल्लू शहर में कूड़े की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है. नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से मिलने पहुंचा और शहर के बीच बनी कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग की.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह डंपिंग साइट सरवरी नदी के पास बनाई गई है, जहां आसपास बस अड्डा, सरकारी कार्यालय, पार्क और मुख्य रास्ता मौजूद है. ऐसे में यहां कूड़ा जमा होने से न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि नदी के प्रदूषित होने का खतरा भी बढ़ गया है.
लोगों ने बताया कि इस डंपिंग साइट के कारण पार्क में बैठना मुश्किल हो गया है और बच्चे भी वहां खेलने नहीं जा पा रहे हैं. वहीं, पास में बने आईएसबीटी बस अड्डे और दुकानों पर आने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
स्थानीय निवासी संजय कपूर ने चेतावनी दी कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वार्ड नंबर 3 के लोग आगामी नगर परिषद चुनावों का बहिष्कार करेंगे. उन्होंने कहा कि लंबे समय से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही.
वहीं, आदित्य अवस्थी ने कहा कि शहर के बीचों-बीच कूड़े का ढेर होना बेहद शर्मनाक है और इससे कुल्लू आने वाले पर्यटकों पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की.
फिलहाल, स्थानीय लोगों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि डंपिंग साइट को जल्द नहीं हटाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.