रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को मोरहाबादी मैदान पहुंचकर मंगलवार से प्रारंभ होने जा रहे झारखंड के सबसे बड़े कृषि उत्सव “झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026” की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक, गोपालजी तिवारी व कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज व अन्य वरीय अधिकारियों के साथ मेला के उद्घाटन सत्र व व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा भी की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि मेले की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं तथा किसानों और आगंतुकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह तीन दिवसीय मेला किसानों को नई तकनीकों और बाजार की संभावनाओं से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। कृषि, तकनीक और व्यापार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जहां राज्य के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों, नवीन नवाचारों तथा कृषि विशेषज्ञों से सीधे जुड़ सकेंगे। झारखंड सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मंत्री ने कहा कि यह मेला 16, 17 एवं 18 जून 2026 तक मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित होगा। मेले का उद्घाटन 16 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने राज्य के सभी किसान भाई-बहनों, कृषि उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, कृषि स्टार्टअप्स तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play