केएल में जूनियर विंग की इन्वेस्टिचर सेरेमनी हुई – inextlive

मेरठ. केएल इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को जूनियर विंग की इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें चयनित स्टूडेंट्स को पदभार सौंपते हुए उनमें रिस्पॉन्सिबिलिटी, ऑनिस्टी और लीडरशिप की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
अतिथियों का दिल जीता
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम सिटी मेरठ ब्रजेश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि मेघा गोस्वामी मौजूद रहीं। वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शानदार मार्च पास्ट और डिसिप्लिन्ड कदम-ताल के बीच अतिथियों, डायरेक्टर्स मनमीत खुराना व हरनीत खुराना तथा प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने स्टूडेंट्स को बैज और सैश पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपीं।
स्टूडेंट लीडर्स को दिलाई शपथ
स्टूडेंट काउंसिल में सौरिश नेगी को जूनियर हेड बॉय, अंशी सिंह को जूनियर हेड गर्ल, निवान खुराना को जूनियर वाइस हेड बॉय और दीक्षिका त्यागी को जूनियर वाइस हेड गर्ल चुना गया.इसके साथ ही हाउस कैप्टन, डिसिप्लिन इंचार्ज और विभिन्न क्लब्स के स्टूडेंट लीडर्स ने भी अपने ड्यूटीज को डेडिकेशन के साथ निभाने की ओथ ली। स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्टूडेंट्स का सेलेक्शन प्रोसेस कई इंटरेस्टिंग और चैलेंजिंग राउंड्स के जरिए किया गया, जिसमें उनकी पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस, क्रिएटिविटी और एनालिटिकल स्किल्स को परखा गया। रंगारंग कल्चरल परफॉर्मेंसेज के बीच आयोजित इस सेरेमनी का उद्देश्य स्टूडेंट्स में ड्यूटी सेंस, कॉन्फिडेंस, प्राइड और टीम स्पिरिट को डेवलप करना रहा। कार्यक्रम का समापन जोरदार तालियों और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Copyright © 2026. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News