केरल में सावरकर क्विज विवाद: शिक्षा विभाग का एक्शन, शिक्षक को किया निलंबित – Jagran

केरल के शिक्षा विभाग ने एक स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक क्विज में वीडी सावरकर से जुड़े प्रश्न के उत्तर के कारण की गई है। …और पढ़ें
केरल में सावरकर क्विज विवाद।
डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। केरलम के शिक्षा विभाग ने रविवार को एक स्कूल शिक्षक को निलंबित करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई वीडी सावरकर से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर के कारण की गई है।
सोशल साइंस क्लब फ्रीडम क्विज 2026 में इस क्विज में पूछा गया था, वह स्वतंत्रता सेनानी कौन हैं जिन्हें अंग्रेजों ने सबसे सख्त सजा दी थी? इसका उत्तर वीडी. सावरकर दिया गया था।
कासरगोड, कुंबला और मंजेश्वर उपजिलों के स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए छह अगस्त को फ़्रीडम क्विज़ में यह प्रश्न पूछा गया था। सामान्य शिक्षा के निदेशक स्नेहिल कुमार सिंह ने कुंबला उप-जिले के एडेड अपर प्राइमरी स्कूल पलाथडका के शिक्षक गुरु प्रसाद के तत्काल निलंबन का आदेश दिया।
सामान्य शिक्षा निदेशक के आदेश के अनुसार, प्रश्नपत्र गुरु प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम ने तैयार किया था। शिक्षा विभाग ने स्कूल के प्रबंधक को भी निर्देश दिया है कि वे गुरु प्रसाद के खिलाफ केरल शिक्षा नियमों के तहत विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News