—विज्ञापन—
Tamil Nadu Stampede: कैसे मची एक्टर विजय की रैली में भगदड़? तमिलनाडु CM ने दिए जांच के आदेशतमिलनाडु के करुर में आयोजित टीवीके (टीम विजय कझगम) रैली में भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई. रैली के दौरान भगदड़ मच गई और कई कार्यकर्ता बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. कई बच्चों को भी बेहोशी के कारण भर्ती किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है. तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं.
#WATCH | Tamil Nadu: A large number of people attended the campaign of TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay in Karur
A stampede-like situation reportedly occurred here. Several people fainted and were taken to a nearby hospital. More details are awaited.… pic.twitter.com/4f2Gyrp0v5
इस घटना के बाद, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का बयान आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करूर अस्पताल से आई खबरों को चिंताजनक बताया. स्टालिन कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए. स्टालिन ने आगे कहा कि उन्होंने सेंथिल बालाजी, स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम, जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की है. मंत्री अनबिल महेश को भी पास के तिरुचिरापल्ली से सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया था. मुख्यमंत्री ने जनता से चिकित्सा दलों और पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह किया.
Tamil Nadu CM MK Stalin tweets, "The news coming from Karur is worrying. I have called former Minister V Senthilbalaji and Minister Subramanian Ma, and the District Collector to provide immediate treatment to the civilians who have fainted due to the crowd and have been admitted… https://t.co/76RqE8tcgy pic.twitter.com/vbogbixBwq
यह भी पढ़ें- एक्टर विजय की एक झलक पाने के लिए उमड़ आए थे 50000 फैंस, धक्कामुक्की के बाद लाठीचार्ज से हुई भगदड़
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से बात कर राज्य में मची भगदड़ के बाद की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया.
Karur stampede | Union Home Minister Amit Shah spoke with the Chief Minister and the Governor of Tamil Nadu to take stock of the situation following the stampede in the state. He also assured them to provide all support from the Central government if required: Sources pic.twitter.com/qWH17Havj8
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in