Feedback
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर विवाद शुरू हो गया है. कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल की. इस दौरान राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे. अब बीजेपी ने इस पूरे मामले को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है.
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कार्यक्रम में हुए प्रदर्शन को ‘भद्दा’ और ‘अशोभनीय’ बताया. उन्होंने कहा कि सस्ते और भद्दे मजाक को कोई सही सोच वाला व्यक्ति मनोरंजन नहीं मान सकता.
केसवन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं. इस तरह के कार्यक्रमों से खुद को जोड़ रहे हैं. राहुल गांधी में राजनीतिक नेता के तौर पर गंभीरता नहीं है. केसवन ने आरोप लगाया कि इस मिमिक्ररी के जरिए महिलाओं का भी अपमान किया गया. उन्होंने कहा कार्यक्रम में एक बुजुर्ग महिला (PM की मां) का मजाक उड़ाया गया.
यह भी पढ़ें: ‘उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?’ राहुल गांधी का PM से सवाल
किरेन रिजिजू बोले- ‘कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी कांग्रेस’
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस मामले पर कांग्रेस को घेरा. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस को ‘कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी’ बताया. रिजिजू ने लिखा कि कांग्रेस का यह दौर अब खत्म हो चुका है.
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की नकल के जरिए उनकी सार्वजनिक शैली और हाव-भाव की नकल की गई. इसको लेकर पार्टी ने राहुल गांधी की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए हैं.
दरअसल, यह विवादित मिमिक्ररी स्किट इंदौर में 19 सितंबर को हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हुई थी. स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी की बोलने की शैली और हाव-भाव की नकल की. इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ मंच पर थे.
Congress Party has become a Party of Comedians & Jokers!
They are out forever…. RIP 🙏 pic.twitter.com/80YaZfqEal
स्किट के एक हिस्से में प्रधानमंत्री मोदी के एक पुराने कार्यक्रम से जुड़े प्रसंग की नकल की गई. बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस स्किट के दौरान पीएम की बुजुर्ग दिवंगत मां का मजाक उड़ाया गया. इसी को लेकर बीजेपी ने इसे महिलाओं और मातृशक्ति के अपमान से जोड़ा है.
पियूष गोयल बोले- असंस्कारी नाराज फूफा
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने भी सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने लिखा, ‘असंस्कारी नाराज़ फूफा!’ गोयल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर सस्ती राजनीतिक बयानबाजी करते हैं. उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वह पहले खुद को आईने में देखें.
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत में मां को भगवान का रूप माना जाता है. सिरसा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के मंच पर एक पीएम की मांग का मजाक उड़ाया गया.
सिरसा ने यह भी कहा कि राजनीतिक विरोध नीतियों तक सीमित रहना चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी पर राजनीतिक मर्यादा का पालन नहीं करने का आरोप लगाया.
असंस्कारी नाराज़ फूफा!
The irony writes itself. The need to come on stage every now and then just to drag Prime Minister Modi ji’s name into cheap political theatre never fails to amaze me.
Look in the mirror, Mr Rahul Gandhi. https://t.co/GfCx32dB7J
वहीं बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी. गोंडा में उन्होंने कहा कि अगर वह वहां मौजूद होते और किसी की मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती, तो वह उसे रोकने की कोशिश करते या फिर माफी मांगते.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. ऐसे में अगर उनके मंच पर देश की माताओं, खासकर दिवंगत माताओं का अपमान होता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है.
फडणवीस बोले-राहुल ने कांग्रेस को बेरोजगार कर दिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तंज कसा. सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी छोड़कर स्टैंड-अप कॉमेडियन बन जाना चाहिए.
फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी पार्टी को बेरोजगार कर दिया है. ऐसे में कम से कम उन्हें स्टैंड-अप कॉमेडियन की नौकरी तो मिल जाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी के पास मेरा परमानेंट इस्तीफा…’, DUSU हार के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का बयान
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया था. कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत भी की. लेकिन कार्यक्रम में हुई कॉमेडी स्किट के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी नेता राहुल गांधी की मौजूदगी और उनकी प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वहीं इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू