कोचिंग के बाहर फायरिंग का सच क्या? अपने बयान से पलटे खान सर, बोले- माहौल समझ नहीं पाया – AajTak

Feedback
पटना में बीती रात खान सर की कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग मामले में अब नया मोड़ आ गया है. शुरुआती बयान में अपनी कोचिंग के बाहर गोलीबारी का दावा करने वाले खान सर ने बाद में अपने बयान से पलट गए हैं. उन्होंने कहा कि माहौल इतना तनावपूर्ण था कि सही से समझ नहीं आया. साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है.
कोचिंग के बाहर हुई घटना के बाद खान सर ने मीडिया को दिए बयान में कहा था को उनके संस्थान के बाहर गोलीबारी हुई है. हालांकि, पुलिस जांच में फायरिंग की बात सामने न आने पर खान सर ने अब अपना बयान बदल दिया है. उन्होंने कहा कि उस वक्त वहां ऐसा माहौल था कि कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने वही कहा जो गार्ड ने बताया था. खान सर ने कहा कि पहले उन्हें लगा था कि ये सब नॉर्मल है. हालांकि, दर्ज कराई गई एफआईआर में भी फायरिंग का जिक्र नहीं किया गया है. उन्होंने पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई की अपील की.
‘मैंने खुद गोलियां चलते देखीं’
दरअसल, खान सर ने मंगलवार देर रात दिए गए बयान में बताया था कि रात करीब 10 बजे ऑनलाइन बैच चल रहे थे. तभी अचानक हमलावरों ने कोचिंग पर हमला बोल दिया. खान सर के अनुसार, घटना के वक्त वो मौके पर मौजूद थे. उन्होंने दावा किया कि मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलाते देखीं. इस घटना में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, गार्ड का सिर फोड़ दिया गया  है. 
खान सर ने पास के कोचिंग संचालक पर अपनी कोचिंग के बाहर फायरिंग करने कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि पास के कोचिंग सेंटर वाले के कहा था कि 2 दिन के अंदर कोचिंग को उड़ा देंगे. 
टीचर ने दावा किया है कि हम बहुत कम फीस में बच्चों को पढ़ाते हैं, रिजल्ट देते हैं. ये बचकाना हरकत है.’ गार्ड ने स्पष्ट रूप से बताया कि हमलावर कोचिंग वाले लोग हैं. खान सर ने दावा किया कि सभी के चेहरे देख लिए गए हैं और नामजद FIR दर्ज करा दी गई है. उन्होंने यहां तक कहा कि बम भी चलाया गया, लेकिन शुरुआत में लगा कि ये नॉर्मल है.
‘FIR में नहीं फायरिंग का जिक्र’
वहीं, पटना पुलिस ने फायरिंग की किसी भी घटना से इनकार कर दिया है. पुलिस के अनुसार, ये दो कोचिंग संस्थानों के बीच मारपीट की घटना है. FIR में गोलीबारी का कोई आरोप नहीं लगाया गया है.
पटना पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर के कहने पर उनके स्टाफ और अन्य लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस फायरिंग के आरोप की भी जांच कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News