ग्वालियर जिले के मऊ गांव में सितावलीपुर इलाके से कोबरा का रेस्क्यू करते समय 55 वर्षीय सपेरे ग्यासीनाथ को सांप ने हाथ में डस लिया। इसके बाद भी उसने कोबरा को काबू में कर डिब्बे में बंद किया और उसी जिंदा सांप को लेकर जया आरोग्य चिकित्सालय (JAH) पहुंच गया। अस्पताल में कोबरा को देखकर मरीज, उनके परिजन और कर्मचारी घबरा गए।
डिब्बे में जिंदा कोबरा देखकर मचा हड़कंप
ग्यासीनाथ डिब्बे में बंद कोबरा लेकर JAH के गेट पर पहुंचा। डिब्बे के अंदर फन फैलाए कोबरा को देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
डॉक्टरों ने स्थिति संभाली और ग्यासीनाथ को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया।
सपेरे ने कहा- काटे गए स्थान पर लगाया चीरा
मऊ गांव जमाहर निवासी ग्यासीनाथ ने बताया कि कोबरा के डसने के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले उसने काटे गए स्थान पर चीरा लगाया था। उसने बताया कि इसके जरिए जहर बाहर निकालने की कोशिश की थी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.