जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने कहा- डॉ. समीन शर्मा विश्व के बेस्ट कार्डियोलॉजिस्ट में से एक हैं। वे जयपुर स्थित EHCC हॉस्पिटल के संस्थापक भी हैं।
प्रेम भंडारी ने बताया कि COVID-19 महामारी के दौरान उन्होंने माउंट सिनाई हॉस्पिटल से भारत के लिए अत्याधुनिक महंगे वेंटिलेटर दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. समीन शर्मा का 68वां जन्मदिन मनाया गया। इसमें शामिल होने पहुंचे प्रेम भंडारी ने उनसे जुड़े किस्से शेयर किए।
पोर्टेबल वेंटिलेटर भी भारत भिजवाए थे
इसके अलावा, डॉ. शर्मा द्वारा निजी खर्च से भेजे गए पोर्टेबल वेंटिलेटर भी भारत भिजवाए गए ये सभी वेंटिलेटर, पोर्टेबल वेंटिलेटर जयपुर फुट यूएसए की मूल संस्था भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति (BMVSS) द्वारा राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और गुजरात में वितरित किए गए थे।
भंडारी ने यह भी बताया कि जीवन रक्षक दवाइयां भी उनके माध्यम से भेजी गईं, जिससे भारत में अनगिनत जानें बचाई जा सकीं।
उन्होंने डॉ. शर्मा द्वारा हाल ही में जयपुर फुट को दी गई बड़ी आर्थिक सहायता का उल्लेख भी किया, जिसकी घोषणा RANA की पिछली दीपावली कार्यक्रम में की गई थी।
जरूरतमंद मरीजों की सर्जरी निशुल्क कर चुके
भंडारी ने एक व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा- आज से 20 साल पहले भी, डॉ. शर्मा ने मेरी अनुशंसा पर कई जरूरतमंद मरीजों की सर्जरी निशुल्क की थी। सेवा के प्रति उनका समर्पण आज भी वैसा ही है, जैसा तब था। इतने बड़े डॉक्टर होने के बावजूद चौबीस घंटे अपने मरीजों के लिए उपलब्ध रहते हैं।
उन्होंने अंत में कहा कि डॉ. शर्मा RANA के मजबूत स्तंभ हैं और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए एक प्रेरणा हैं।
इस अवसर पर डॉ. समीन शर्मा के पुत्र डॉ. रमन शर्मा, डॉ. रेखा भंडारी, के.के. मेहता (अध्यक्ष, राजस्थान फाउंडेशन यूएसए), चंद्रा मेहता (पूर्व RANA अध्यक्ष) और डॉ. अजय जैन इंडियन डायमंड एंड कलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शैलेष जालानी , कैलाश जालानी , कैलाश रावत सहित गणमान्य लोगो सहित माउंट सिनाई के डॉक्टर्स उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.