कोलकाता अग्निकांड में नहीं थम रहा शवों के निकलने का सिलसिला, 21 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा; लेकिन BJP क्यों पह… – Zee News

पश्चिम बंगाल के 24 परगना शहर में 26 जनवरी को एक इमारत में भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की जान गई हैं. वहीं, अधिकारियों का मानना है कि मलबे में अभी और मजदूर दबे हो सकते हैं. पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इस और भी लोगों की जान जा सकती है. 
Trending Photos
West Bengal Fire News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पास 26 जनवरी को लगी आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है. पुलिस की ओर से बताया गया कि जली हुई इमारतों से 13 और लोगों के शवों को निकाला गया है. हालांकि, अभी भी 28 लोग लापता हैं. पुलिस को आशंका है मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. पूरे इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है. सुरक्षा घेरा बढ़ाए जाने के कारण किसी को भी घटनास्थल पर नहीं जाने दिया जा रहा है. विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और अन्य बीजेपी नेता भी घटना वाली जगह पर नहीं पहुंच पाए हैं. 

दरअसल, कोलकाता के पास दक्षिण 24 परगना जिले के आनंदपुर में लगी भीषण आग में दो गोदाम और एक मोमो कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जलकर राख हो गई. इस घटना को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की प्रकृति और नुकसान की सीमा को देखते हुए, मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

बीजेपी पहुंची HC

Add Zee News as a Preferred Source

स्थिति को देखते हुए और बीजेपी के तमाम नेताओं के प्रस्तावित दौरे से पहले बुधवार आधी रात से इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बचाव और पहचान के काम में आसानी के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है. उधर, बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने घटनास्थल पर जाने और पास के मंदिर से उस जगह तक मार्च निकालने की इजाज़त के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका पर आज सुनवाई होने की संभावना है. 
यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Last Rites: बारामती का ‘नायक’ सबको रुला कर चला गया…जननेता अजित पवार का हुआ अंतिम संस्कार, दोनों बेटों पार्थ-जय ने दी मुखाग्नि
भीषण आग में सबकुछ खाक 
रविवार रात को लगी भीषण आग के कारण गोदाम और एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट मलबे में बदल गए. इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की जान गई हैं. इसके अलावा अन्य कई लोगों के लापता होने की संभावना है. अधिकारियों ने बताया कि 21 बरामद शवों या शरीर के हिस्सों की पहचान स्थापित करने के लिए गुरुवार को डीएनए मैपिंग शुरू होने की संभावना है. एक अधिकारी का कहना है कि इस मामले में डीएनए प्रोफाइलिंग ज़रूरी है क्योंकि कई शव बुरी तरह से जल गए हैं और पारंपरिक तरीकों से पहचान संभव नहीं है.
यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम अजित पवार थे प्लेन में फिर भी पायलट को बारामती में मैनुअल लैंडिंग के लिए क्यों कहा गया था?
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News