Edited By Arif Khan
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात दोनों के बीच बहस हो गई. (File Image- ANI)
कोलकाता में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या का मामले आया है, जिस सिलसिले में उसकी लिव-इन पार्टनर और मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सार्थक सरकार के रूप में हुई है. शनिवार रात शहर के गरिया इलाके में एक किराए के फ्लैट की यह घटना है. वह वहां अपनी गर्लफ्रेंड संचलिका बसु के साथ रहता था.
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात दोनों के बीच बहस हो गई. इस दौरान बसु ने सार्थक के कंधे पर किसी धारदार हथियार से वार किया. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी फ्लैट में पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बसु को गिरफ्तार किया और बाद में हत्या में शामिल होने के शक में उसकी मां मौमिता बसु को भी गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस का मानना है कि इस हत्या में मां का भी हाथ हो सकता है. पुलिस हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं से पूछताछ करेगी. सार्थक ने बसु के साथ गरिया में एक फ्लैट किराए पर लिया था. बसु ‘टेक्नो इंडिया इंस्टीट्यूट’ में पढ़ाई करती थी.
बहस की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह हमला सिर्फ बहस की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और कारण भी था. इसके सात ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या में बसु की मां की क्या भूमिका थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301