कोलसिया के श्री ठाकुर जी मंदिर और श्री श्याम बाबा मंदिर में आज शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिर के पुजारी दिनेश शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा।
मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया है। महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज रात 8 बजे से भजन संध्या शुरू होगी।
रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के दर्शन होंगे। इसके ठीक बाद 12:15 बजे जन्मोत्सव आरती की जाएगी। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि श्री ठाकुर जी मंदिर का इतिहास करीब 400 साल पुराना है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.