कृपया धैर्य रखें।
Coal India New Uniform Policy: कोल इंडिया लिमिटेड ने मई से लागू होने वाली संशोधित यूनिफॉर्म नीति जारी की है, जिसमें पुरुष और महिला कर्मचारियों के लिए …और पढ़ें
कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए संशोधित ड्रेस कोड जारी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। Coal India New Uniform Policy: कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों के लिए संशोधित यूनिफार्म नीति जारी की है, जिसे मई से लागू किया जाएगा। नए नियमों के तहत पुरुष और महिला कर्मियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड और रंग तय कर दिए गए हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सभी कर्मचारियों के लिए साल में कम से कम तीन सेट यूनिफार्म लेना अनिवार्य होगा।
पुरुष कर्मचारियों के लिए यूनिफार्म के रूप में ग्रे रंग की फॉर्मल शर्ट और ब्लैक फॉर्मल पैंट निर्धारित की गई है। वहीं महिला कर्मचारियों को अधिक लचीलापन देते हुए तीन विकल्प प्रदान किए गए हैं। वे अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक विकल्प या इनके संयोजन का चयन कर सकती हैं।
महिलाओं के लिए पहला विकल्प ग्रे या मरून रंग की फॉर्मल शर्ट के साथ ब्लैक फॉर्मल पैंट है। दूसरा विकल्प ग्रे या मरून रंग का कुर्ता या कमीज, जिसके साथ काला सलवार और दुपट्टा होगा। तीसरे विकल्प के रूप में ग्रे या मरून रंग की साड़ी के साथ काला ब्लाउज निर्धारित किया गया है।
कंपनी का मानना है कि इस नई यूनिफार्म नीति से कर्मचारियों में एकरूपता आएगी, पेशेवर माहौल मजबूत होगा और संस्थान की छवि भी बेहतर होगी।
कोल इंडिया लिमिटेड ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्न नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 34 पदों पर यह इंटर्नशिप कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता और नार्थ ईस्टर्न कोलफील्ड्स एनईसी, मार्घेरिटा असम में होगी। सिर्फ आइटीआइ पास को आवेदन करने का मौका मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को रेगुलर इंटर्नशिप के तहत व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।