Written By Mohd Tahleel Chaudhary
कोहरे का मौसम शुरू होने से पहले ही दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं. (Image- ANI)
दिल्ली आने वाली ट्रेनों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है. अभी कोहरे का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन पूर्व दिशा से आने वाली कई ट्रेनें 2 से 8.5 घंटे तक की देरी से चल रही हैं. सबसे ज्यादा परेशानी स्पेशल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है. अधिक किराया देने के बावजूद उन्हें तय समय पर अपनी मंजिल तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है.
ट्रेनों के देरी से पहुंचने का असर उनकी वापसी यात्रा पर भी पड़ रहा है. देर से पहुंचने के कारण इन ट्रेनों के वापस आने के ईमे में भी बदलाव करना पड़ रहा है. इसके अलावा कई स्पेशल ट्रेनों में पेंट्री कार की सुविधा नहीं है. ऐसे में लंबे सफर के दौरान यात्रियों को खाने-पीने की परेशानी भी उठानी पड़ रही है.
दिल्ली पहुंचने वाली ये ट्रेनें चल रही हैं लेट
पूर्व दिशा से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं. इनमें कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं, जो तय समय से 8 घंटे से ज्यादा लेट चल रही हैं. इन ट्रेनों की जानकारी नीचे दी गई है.
इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी हुआ बदलाव
ट्रेनों के देरी से पहुंचने का असर दिल्ली से जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ रहा है. कुछ ट्रेनों के टाइम में बदलाव किया गया है. इनमें नई दिल्ली से दरभंगा, आनंद विहार से न्यू जलपाईगुड़ी और पटना जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं.
ऐसे में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड टाइम जरूर देख लेना चाहिए, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301