धोनी के IPL संन्यास पर रोहित-बुमराह हुए इमोशनल, वैभव सूर्यवंशी ने भी दी खास विदाई – Bharat24live

Yasha Patel
Date: 18-11-26 16:29
MS Dhoni IPL Retirement: MS धोनी के IPL करियर का सफर खत्म होने की खबर के बाद क्रिकेट जगत से उनके लिए बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. रोहित शर्मा ने माही के साथ मैदान पर बिताए पलों और उनसे जुड़ी यादों को खास बताया, वहीं जसप्रीत बुमराह ने उन्हें अपना पसंदीदा क्रिकेटर और आदर्श करार दिया. युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने भी धोनी के साथ अपनी तस्वीर साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को पुष्टि की कि धोनी IPL 2027 से पहले टीम में मेंटर की नई भूमिका निभाएंगे. इसके साथ ही साल 2008 में शुरू हुए उनके शानदार IPL खिलाड़ी करियर पर विराम लग गया है. धोनी के इस फैसले पर सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन और इरफान पठान समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी प्रतिक्रिया दी.
रोहित शर्मा ने धोनी के साथ जुड़ी यादों को किया याद
भारत के पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने धोनी के साथ मैदान पर बिताए पलों को याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर माही को बधाई देते हुए लिखा, ‘धोनी भाई, शानदार IPL करियर के लिए बधाई। आपके साथ मैदान साझा करना और इतने सालों में कई यादें बनाना मजेदार रहा। आपके लिए बहुत सम्मान।’
रोहित और धोनी IPL में कई यादगार मुकाबलों का हिस्सा रहे हैं. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबलों को IPL का ‘एल क्लासिको’ भी कहा जाता है. दोनों दिग्गजों ने अपनी कप्तानी में टीमों को कई बार खिताब दिलाए हैं.
 
Congratulations on an incredible IPL career, Dhoni bhai. It’s been fun sharing the field and so many memories with you over the years. Much respect! https://t.co/EI4KqVRavv
बुमराह बोले- धोनी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी और आदर्श
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी धोनी के लिए खास संदेश साझा किया. बुमराह ने धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने माही को अपना पसंदीदा क्रिकेटर और सबसे बड़ा आदर्श बताया. बुमराह ने लिखा, ‘मेरे पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी और वह शख्स, जिन्हें मैंने सबसे ज्यादा अपना आदर्श माना। सभी यादों के लिए शुक्रिया और आगे के सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।’
वैभव सूर्यवंशी ने भी साझा की तस्वीर
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने भी धोनी को खास अंदाज में विदाई दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर CSK के दिग्गज खिलाड़ी के साथ अपनी तस्वीर साझा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं. धोनी के साथ उनकी यह तस्वीर भी चर्चा में रही.
ऐसा रहा एमएस धोनी का IPL करियर
45 साल के धोनी IPL की शुरुआत यानी 2008 से ही इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े चेहरों में शामिल रहे. उन्होंने अपने IPL करियर के ज्यादातर मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले. हालांकि, CSK पर प्रतिबंध के चलते वह 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से भी खेले थे. 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी के साथ धोनी ने टीम को IPL चैंपियन बनाया. इसके बाद 2024 सीजन से पहले उन्होंने कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी. हालांकि, वह खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़े रहे और विकेट के पीछे अपने अनुभव के साथ-साथ मैच के आखिरी ओवरों में भी अहम योगदान देते रहे.
धोनी ने अपना आखिरी IPL मुकाबला 2025 सीजन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेला था। इसके बाद पिंडली की चोट के कारण वह IPL 2026 में नहीं खेल सके. उनके IPL करियर में कुल 278 मुकाबले शामिल रहे, जिनमें उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले और उन्होंने 264 छक्के लगाए.
यह भी पढ़ें: MS Dhoni: IPL से विदाई के साथ खत्म हुआ थाला का दौर, 5 ट्रॉफी से लेकर 100 बार नाबाद रहने तक बनाए ये रिकॉर्ड
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News