ताजा खबरें
राज्य
इमरान खान
प्रधानमंत्री मोदी
मौसम
पत्रिका स्पेशल
कुलिश जन्मशती वर्ष
राष्ट्रीय
बिजनेस
मनोरंजन
धर्म
स्वास्थ्य
खेल
राजनीति
विश्व
शिक्षा
ओपिनियन
टेक
लाइफस्टाइल
ई-पेपर
मेरी खबर
प्लस
शॉर्ट्स
ई-पेपर
रायपुर
•
Chandu Nirmalkar
•
Dec 01, 2025
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहुंची रायपुर ( Photo – Patrika )
IND vs SA Match in Raipur: भारत और साउथ अफ्रीका वनडे मैच को लेकर रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। आज जब टीम इंडिया रायपुर पहुंची तो अपने चहेते क्रिकेटरों को देखने के लिए एयरपोर्ट पर हजारों फैंस उमड़ पड़े। खासकर रोहित शर्मा और विराट कोहली को नजदीक से देखने के लिए फैंस एयरपोर्ट पर जुटे हुए थे। वहीं, कड़ी सुरक्षा के बीच इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीम बस में सवार होकर होटल पहुंची।।
रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत भारतीय और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम चार्टर्ड प्लेन से शाम 4:30 बजे माना एयरपोर्ट पहुंची। तय शेड्यूल के अनुसार 2 दिसंबर को दोनों टीमें अभ्यास के लिए मैदान में उतरेंगी। दोपहर 1:30 बजे से दक्षिण अफ्रीका टीम अभ्यास करेगी, जबकि टीम इंडिया शाम 5:30 बजे से दूधिया रोशनी में अभ्यास करेगी। इसके बाद 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर दोपहर 1:30 बजे से होने वाले डे-नाइट मैच में आमने-सामने होंगे।
नवोदित खिलाड़ियों को विराट कोहली, रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों को गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा। नेट बॉलिंग के लिए अंडर-25 और सीनियर वर्ग के लगभग 20 गेंदबाजों का चयन किया जा रहा है।
एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने खिलाड़ियों के लिए स्पेशल वीआईपी गेट का इस्तेमाल किया। एयरपोर्ट के अंदर बस लगाकर दोनों टीमों को सीधे मेफेयर होटल रवाना किया गया। मैच की सुरक्षा के लिए 500 से ज्यादा जवान तैनात कर दिए गए हैं।
खबर शेयर करें:
शहर की खबरें:
रायपुर न्यूज़
अंबिकापुर न्यूज़
बिलासपुर न्यूज़
भिलाई न्यूज़
जगदलपुर न्यूज़
Updated on:
01 Dec 2025 07:30 pm
Published on:
01 Dec 2025 07:29 pm
बड़ी खबरें
रायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
प्रधानमंत्री ने महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता की, आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया
Pm Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली क़िस्त जारी, 26 हजार 400 पीएम आवास निर्माण स्वीकृत
CG News: मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत और सीरत, 13 नगर निगमों में आइकॉनिक कार्यों के लिए 429.45 करोड़ के 26 कार्य मंजूर
Nava Raipur Medicity: मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत लिख रहा है छत्तीसगढ़…
Bastar Pandum 2026: 5 जनवरी से शुरू होगा बस्तर पंडुम 2026, इन तीन मंत्रियों की मौजूदगी में हुई अहम बैठक, जानें…
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
Bihar Elections 2025
PM Modi
Women's World Cup 2025
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Privacy Policy
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
This website follows the DNPA’s code of conduct
Code of Conduct
About Us
Grievance Policy
RSS
Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.