बिहर में नीतीश कुमार के युग का अंत हो गया है। अब बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट सिंह चौधरी युग शुरू हो गया है। वह अब बिहार की सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि बिहार में बीजेपी के पास और भी कई बड़े नेता हैं, जो सेंट्रल की राजनीति का अनुभव भी रखते हैं। ऐसे में पीएम मोदी और अमित शाह ने आखिर सम्राट चौधरी पर ही क्यों दांव लगाया है। क्या यह सोची समझी रणनीति है, जिसका लाभ यूपी ही नहीं, दूसरे राज्यों में भी मिल सकता है। आइए जानते हैं सम्राट को सीएम बनाने की क्या है वजह?
सबसे पहले जानते हैं कि आखिर सम्राट सिंह चौधरी कौन हैं। तो बता दें कि सम्राट सिंह तारापुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह बिहार में बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सम्राट चौधरी को बिहार सरकार और लंबे समय तक पार्टी में संगठन की अहम भूमिका निभाने का अनुभव है। वह लालू-राबड़ी से लेकर नीतीश सरकार तक में मंत्री रह चुके हैं। 1999 में उन्हें राबड़ी देवी सरकार में उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया था।
बता दें कि सम्राट सिंह चौधरी कोइरी (कुशवाहा) जाति से आते हैं। जो बिहार में यादव के बाद दूसरे नंबर की जाति है। बीजेपी के लिए उनकी जाति मजबूत वोट बैंक मानी जाती है। इसके अलावा वह अन्य पिछड़ा वर्ग के बड़े चेहरे भी हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी सम्राट चौधरी को आगे लाकर यादवों के मुकाबले कोइरी समाज को साधना चाहती है। साथ ही बिहार के साथ साथ यूपी में भी कुशवाह जाति भी ज्यादा है, तो बिहार के जरिए एक साल बाद यूपी साधने की तैयारी भी है। सबसे बड़ी वजह है कि वह बिहार में राबड़ी से लेकर नीतीश सरकार तक में मंत्री रह चुके हैं। यानि उन्हें हर सरकार का अनुभव है। इसलिए और उन्हें सीएम बनाया गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।