—विज्ञापन—
OTT पर फिल्म देखने का शौक रखते हैं और इन दिनों जियो हॉटस्टार पर बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए 7 जबरदस्त फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप फैमिली साथ देख सकते हैं. दरअसल, आपको इन फिल्मों शानदार सस्पेंस, एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.
लिस्ट में पहला नाम साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘अय्यारी’ का आता है. इस मूवी में दमदार एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस मूवी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने काम किया है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.
दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘कठपुतली’ का नाम शुमार है. इस फिल्म में शानदार सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
तीसरे स्थान पर साल 2019 आई साउथ फिल्म ‘कैथी’ का नाम काबिज है. इस फिल्म में आपको खतरनाक एक्शन देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी.
चौथे नंबर पर ‘रत्सासन’ मूवी का नाम मौजूद है. यह फिल्म साल 2018 में रिलीज की गई थी. यह फिल्म 2 घंटे 50 मिनट है, जो आपको पूरे समय बांधे रखती है. यह मूवी जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है.
पांचवें स्थान पर यामी गौतम की फिल्म ‘ए थर्सडे’ का नाम आता है. यह फिल्म साल 2022 में रिलीज की गई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. आप यह मूवी जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
छठे नंबर पर तब्बू की फिल्म अंधाधुन का नाम शामिल है. यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. आप इस मूवी को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
लिस्ट में आखिरी नाम काजोल की फिल्म ‘सरजमीन’ का नाम आता है. इसे 2025 में रिलीज किया गया था, जो लोगों को काफी पसंद आई थी. यह एक थ्रिलर-ड्रामा मूवी है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in