कौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, 8 साल से जारी है कैंसर से जंग – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
बीजेपी विधायक डॉ. जसवंत यादव का आज निधन हो गया. (Photo: Facebook ( Madan Rathore )
राजस्थान के बरहोड़ से बीजेपी विधायक डॉ. जसवंत यादव इस वक्त जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं. वो करीब 8 साल से प्रोस्टेट कैंसर से लड़ रहे हैं. दरअसल, एक हफ्ते पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. फिलहाल डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही है. पूरे बरहोड़ की जनता अपने विधायक के स्वस्थ होने की कामना कर रही है.
ये भी पढ़ें: ‘US-पाकिस्तान में जंग हुई तो हम पाक का साथ देंगे’, राजस्थान BJP अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर बवाल, कांग्रेस और AAP ने घेरा

डॉ. जसवंत सिंह यादव का जन्म 5 अगस्त 1953 को अलवर जिले के कोट कासिम में हुआ था. राजनीति में आने से पहले उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में हाई एजुकेशन हासिल की. जसवंत यादव ने आयुर्वेदिक चिकित्सा और शल्य चिकित्सा में ग्रेजुएशन यानी B.A.M.S. की डिग्री ली थी. वो सीधे जमीन से जुड़े नेता हैं और आम जनता के बीच उनकी पकड़ हमेशा मजबूत रही. अलवर और बहरोड़ के ग्रामीण इलाकों में डॉ. जसवंत यादव का सीधा संवाद रहता है. कार्यकर्ताओं के बीच वो अपनी बेबाक कार्यशैली और आम लोगों की समस्याओं को मौके पर ही निपटाने के लिए जाने जाते हैं. प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से जूझने के बावजूद उनका हौसला कभी कम नहीं हुआ और वो लगातार लोगों की सेवा में जुटे रहे.
डॉ. जसवंत यादव की गिनती राजस्थान के कद्दावर नेताओं में होती है. उन्होंने लंबे वक्त तक अलवर का प्रतिनिधित्व किया है. अलवर और बरहोड़ में डॉ. जसवंत यादव का काफी दबदबा माना जाता है. वो चार बार विधायक बने और एक बार सांसद भी चुने गए. राजनीति में उनकी पकड़ काफी मजबूत रही है. डॉ. जसवंत यादव ने लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क के दम पर अपनी खास पहचान बनाई. उन्होंने राजस्थान सरकार में कौशल विकास, श्रम एवं रोजगार और ECI जैसे अहम विभागों के कैबिनेट मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News