Written By Varsha Sikri
पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अमेरिकी पैनल ने कई बड़े खुलासे किए हैं. (Photo: File)
पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अमेरिकी पैनल ने कई बड़े खुलासे किए हैं. US कांग्रेस के पैनल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन का समर्थन मिला था, जिसका मकसद था भारत की तरक्की को रोकना. ‘यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन’ ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया है कि चीन भारत पर लगाम कसने के लिए सीमा पर सैन्य दबाव का इस्तेमाल कर रहा है और औद्योगिक आपूर्ति पर रोक लगा रहा है.
अमेरिका का कहना है कि चीन को उसकी चाल में नाकामयाब करने के लिए भारत और US को साथ आना होगा. इसके लिए दोनों देशों के बीच खुफिया जानकारी, समुद्री मामलों और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में सहयोग जरूरी है. पैनल ने भारत को अमेरिका के गठबंधन तंत्र की चुनिंदा ताकतों में से एक बताया है, जो एशिया में शक्ति का अनुकूल संतुलन बना सकती है. उनका ये भी कहना है कि मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन के लिए भारत एक ऐसा विकल्प है, जो चीन की जगह ले सकता है. पैनल ने कहा कि चीन ये बात समझता है और इसी वजह से वो भारत की ताकत को कम करने की कोशिश कर रहा है.
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए जांबाजों के नाम
अमेरिकी पैनल की रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तीन दिन तक चली लड़ाई का भी खास जिक्र किया गया है. इसमें कहा गया है कि लड़ाई के दौरान चीन ने बिना सामने आए ही पाकिस्तान को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा दी. इस साल की शुरुआत में, चीन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि उसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को मौके पर ही तकनीकी मदद दी थी. पैनल ने लिखा, ”पाकिस्तान के साथ चीन की बढ़ती सैन्य साझेदारी ने भारत के लिए टू-फ्रंट युद्ध की स्थिति को एक बेहद गंभीर चिंता का विषय बना दिया है.”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301