Feedback
मकर राशि
टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आपके लिए अपनी प्रतिभा और कौशल से काम को सही दिशा देने में मददगार रहेगा. कारोबार से जुड़ी समझ बेहतर होगी. करीबियों पर भरोसा बनाए रखें. स्वार्थ से ऊपर उठकर काम करने की कोशिश करें. व्यवस्था के प्रति सहयोग और समर्पण बढ़ेगा. अपनों का समर्थन मिलेगा. परिवार के लोग सहयोगी रहेंगे. निजी मामलों में आपकी समझ बेहतर होगी. भावनात्मक परेशानियां कम हो सकती हैं.
पेशेवर प्रयासों को बेहतर बनाए रखेंगे. करियर के दबाव को खुद पर हावी न होने दें. निजी रिश्तों की अनदेखी करने से बचें. व्यक्तिगत मामलों में रुचि बढ़ेगी. बेवजह की बातों को अपने सुख-चैन पर हावी न होने दें. सुविधाएं बढ़ाने पर जोर रहेगा. जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. बड़ों का सम्मान करेंगे. अपनी योजनाओं को दूसरों के साथ साझा करने से बचें.
स्वास्थ्य: नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराएं. सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें. शारीरिक परेशानी हो सकती है.
आर्थिक स्थिति: अपने लक्ष्य पर ध्यान दें. वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज न करें. प्रबंधन से जुड़े मामलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
रिश्ते: दूसरों से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं न रखें. अपनों की मदद करें. करीबियों के साथ तालमेल बनाकर चलें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू