Feedback
वनप्लस बंद होने की खबरों के बीच एक नई रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस और रियलमी का मर्जर होने जा रहा है, जिसके बाद कंपनी के अंदर कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. वनप्लस इंडिया सीईओ रोबिन लियु पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं.
इंडियाटुडे ने एक टिप्स्टर के हवाले से जानकारी दी है कि वनप्लस और रियलमी ऑफिशियल मर्ज होने जा रहे हैं. दोनों स्मार्टफोन ब्रांड ग्लोबल और चीन में मिलकर काम करेंगे.
दोनों ही मार्केटिंग और सर्विस को अलग-अलग रखेंगे. अन्य रिपोर्ट में बताया है कि मर्ज हो चुकी टीम पेट लाउ को रिपोर्ट करेंगे. हालांकि अभी तक वनप्लस इंडिया और रियलमी ने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
यूरोपियन ऑपरेशन हो सकता है बंद
वनप्लस को ढेरों रिपोर्ट्स में दिवा किया है कि वह अपने यूरोपिय ऑपरेशन को बंद कर सकता है. साथ ही वहां बड़े स्तर पर छंटनी भी कर सकता है.
भारत में काम करती रहेगी कंपनी
हालांकि वनप्लस इंडिया के पूर्व सीईओ पहले ही उन रिपोर्ट्स को खारिज कर चुके हैं और बता चुके हैं कि कंपनी अभी अपने ऑपरेशन को बंद नहीं करने जा रही है. साथ ही उन्होंने कहा था कि कंपनी का ऑपरेशन जारी रहेगा.
इंडिया सीईओ के बाद कंपनी ने बताया था कि उनका इस्तीफे के पीछे उनके कुछ पर्सनल इंटरेस्ट है. भारत में कंपनी का ऑपरेशन जारी रहेगा और लोकल स्ट्रैटजी भी जारी रहेगी.
वनप्लस का पोस्ट
Mark the date.#OnePlusNordCE6 #OnePlusNordCE6Lite pic.twitter.com/qTQRPsVDzZ
वनप्लस भारत में ला रही न्यू हैंडसेट
वनप्लस भारत में 7 मई को अपने दो न्यू प्रोडक्ट भी लॉन्च करने जा रही है, जिनके नाम नॉर्ड सीई6 और सीई 6 लाइट है. ये दोनों ही कंपनी के अफोर्डेबल हैंडसेट हैं.
अपकमिंग सीरीज के कंपनी ने कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है. इस सीरीज में 8000mAh की बैटरी, स्नैपड्रेगन 7s Gen 4 का यूज किया जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू