राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस-ट्रेलर टक्कर के बाद बस खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। इस भीषण हादसे में आठ यात्रियों की मौत …और पढ़ें
दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा।
बस-ट्रेलर टक्कर के बाद खाई में गिरी, लगी आग।
हादसे में सात यात्रियों की मौत, उन्नीस घायल।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से इंदौर जा रही एक प्राइवेट बस पहले एक ट्रेलर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 24 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
तड़के 2 से 3 बजे के बीच हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना कोलवा थाना इलाके में एक रेस्ट एरिया के पास तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस खाई में गिर गई और देखते ही देखते उसके पिछले हिस्से में आग लग गई। आग की लपटें देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।-1782873414486.jpg)
मामले में दौसा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। जहां इंदौर जा रही एक स्लीपर बस मुंबई की तरफ जा रहे एक खाली ट्रॉली ट्रक से टकरा गई। शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि किसी वाहन ने साइड से ओवरटेक करने की कोशिश की थी, जिसके कारण दोनों गाड़ियों में यह भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद लगी आग, मची चीख-पुकार
पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। सुबह का वक्त होने के कारण ज्यादातर यात्री सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग और हाईवे पर मौजूद अन्य वाहन चालक मदद के लिए दौड़े।
चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि बस की ऊपर वाली सीट पर सो रहे यात्री नीचे आ गिरे। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस में आग पूरी तरह फैलती, उससे पहले ही कुछ यात्री सूझबूझ दिखाते हुए खुद बाहर निकलने में कामयाब रहे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और तुरंत दौसा के जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ यात्रियों की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें बड़े मेडिकल सेंटरों में रेफर किया गया है।-1782873438573.jpg)
इसके अलावा हादसे की खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेंद्र फौजदार, डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार और एसडीएम संजू मीणा समेत कई आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मिलकर घायलों के इलाज की जानकारी ली और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रेलर से टकराने के बाद ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा था। इस हादसे की वजह से कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।