'क्यों चाहते हो मेरे सिर पर बाल आएं', TMC की हार पर बोले अनुपम खेर, बीजेपी नेता को दिया जवाब – AajTak

Feedback
बंगाल की राजनीति में चुनावी नतीजों के साथ अगर किसी और चीज की चर्चा हो रही है, तो वो है अनुपम खेर के ‘न उगने वाले बाल’. बीजेपी नेता के एक बयान ने ऐसा तड़का लगाया कि राजनीति से शुरू हुई बात सीधे मीम्स और मजाक तक पहुंच गई. हालत ये हो गई कि खुद अनुपम खेर को सोशल मीडिया पर आकर कहना पड़ा- भाई, मेरे बालों को क्यों बीच में ला रहे हो? अब ये बयान इंटरनेट पर लोगों को खूब हंसा रहा है.
अनुपम खेर के बालों की खाई जा रही कसम!
बंगाल में हुए चुनाव के दौरान वायरल झालमुड़ी से लेकर सात्विक मछली तक- कई मजेदार पल देखने को मिले. चुनाव में बीजेपी की एतिहासिक जीत भी हुई. सीएम रहीं ममता बनर्जी को हार का मुंह देखना पड़ा. लेकिन इसके बाद एक और मजेदार दावा सुनने को मिला, जिसने अनुपम खेर को भी कमेंट करने पर मजबूर कर दिया. बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी की बंगाल में वापसी न होने का ऐसा दावा किया कि एक्टर हैरान रह गए. नेताजी ने उनके न उगने वाले बालों की कसम खा ली. ये वीडियो अब जमकर वायरल भी हो रहा है. 
बीजेपी नेता ने कहा- तृणमूल कांग्रेस जाने वाली थी, ये काल के कपाल पर लिखा गया था. कैसे आप लोग कह सकते हैं. देखिए आसमान जमीन पर आ सकता है, समंदर आसमान पर चढ़ाई कर सकता है. अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल उग सकते हैं. लेकिन तृणमूल कांग्रेस सत्ता आएगी, ये सपने से भी बाहर की बात है. 
ये वीडियो अनुपम खेर की नजर में भी आया. उनसे भी अपने मन की बात कहे बिना रहा नहीं गया. शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- अरे भाई. मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है. तुम क्यों चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल उग आएं. मेरी अभी की हालत में तो मैं सौ जन्मों तक भी इसकी दुआ नहीं करूंगा. जय श्री राम!
अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है! क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जायें! मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूँगा! जय श्री राम! 🤪🤪🤣🤣🤣😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/SoTQEYUGxy
साथ ही कई हंसने वाली इमोजी भी दीं. अनुपम का ये मजाकिया अंदाज फैंस को भी पसंद आ रहा है. यूजर्स कमेंट कर अलग अलग तरह के फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं. एक ने लिखा- अनुपम सोच रहे होंगे- मुझे क्यों तोड़ा.  वहीं कुछ ने पूछा कि- सर आपको तो खुश होना चाहिए, कोई आपके बाल उगने की बात कर रहा है. वहीं कुछ AI से पूछ रहे हैं कि अनुपम सर बालों के साथ कैसे लगेंगे. 
वैसे अनुपम खेर अक्सर ही किसी न किसी मुद्दे या वायरल वीडियो पर अपनी राय देते हैं. फैंस को उनका ये स्टाइल अच्छा भी लगता है. वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुपम की आखिरी फिल्म तन्वी द ग्रेट रिलीज हुई थी, इसे उन्होंने डायरेक्ट भी किया था. वहीं वो जल्द ही खोसला का घोसला पार्ट 2 के साथ फ्लिकर फिल्म में नजर आएंगे. ये दोनों ही 2026 में अंत तक रिलीज होंगी. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News