क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन को प्रणित से हुआ प्यार? फरहाना को लगी मिर्ची, बिग बॉस में हंगामा – AajTak

Feedback
रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हंगामा पीक पर है. फरहाना भट्ट के कलेश शो में खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अमूमन सभी घरवालों से फरहाना की लड़ाई हो चुकी है. अपकमिंग एपिसोड में वो प्रणित मोरे संग भिड़ती दिखेंगी. कभी फरहाना और प्रणित में अच्छा बॉन्ड हुआ करता था. लेकिन कई दिनों से उनके बीच लड़ाई ही देखने को मिल रही है.
फरहाना-प्रणित के बीच हुई लड़ाई
फरहाना ने प्रणित की मालती संग दोस्ती को लव एंगल का नाम दिया है. इन दिनों फरहाना और मालती के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई दिख रही हैं. दोनों साथ में टाइम बिताते हैं. प्रणित के दोस्त भी मालती संग उनका नाम जोड़कर टीज करते हैं. इसी मुद्दे को फरहाना ने उठाया है. वीडियो में मालती आकर प्रणित को हग करती हैं. ये देखकर फरहाना कहती हैं कि मुझे गेम में सर्वाइव करने के लिए लव एंगल खेलने की जरूरत नहीं है. तू दल-बदलू है. तेरा लॉजिक गिर रहा है. तेरी किस्मत घटिया है. वहीं प्रणित ने कहा कि फरहाना नॉमिनेटेड हैं इसलिए इतना भड़क रही हैं. 
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
फरहाना से लड़कर रो पड़े मृदुल
बिग बॉस हाउस में फरहाना की बीते एपिसोड में मृदुल तिवारी संग लड़ाई हुई थी. वो एक्ट्रेस से इतना तंग हुए कि रोने लगे थे. फरहाना ने मृदुल से नाराज होकर उनकी कैप्टेंसी में काम करने से मना कर दिया था. मृदुल ने काफी बार फरहाना से काम करने को कहा. उनके हाथ तक जोड़े. लेकिन फरहाना अपने स्टैंड पर कायम रहीं. उन्होंने मृदुल को लड़ाई के दौरान भला बुरा कहा था. इस फाइट में घरवालों ने मृदुल का साथ दिया और फरहाना का बायकॉट किया.
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
जिस तरह फरहाना संग झगड़े में मृदुल ने अपना स्टैंड रखा, इसकी सोशल मीडिया पर तारीफ की जा रही है. यूजर्स का मानना है गेम के इस पड़ाव पर आकर यूट्यूबर का गेम बेहतर हो गया है. वो अब शो में नजर आने लगे हैं. अपना स्टैंड डंके की चोट पर रखने लगे हैं. फिलहाल घर में नए कैप्टन को चुनने के लिए टास्क चल रहा है. बिग बॉस फैनक्लब के मुताबिक, प्रणित मोरे घर के नए कैप्टन बने हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News