Gold-Silver Rates: सोना हुआ सस्ता, चांदी का भी घटा रेट, जानें आज कितने कम हुए दाम – AajTak

आज गुरुवार 30 अक्टूबर को सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट आई है. हालांक, भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत अभी भी 1 लाख 19 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बुधवार 29 अक्टूबर की शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate) 110495 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो गुरुवार, 30 अक्टूबर को गिरावट के साथ 109236 रुपये तक आ गया है.
गोल्ड-सिल्वर रेट में गिरावट: जानें आज का लेटेस्ट दाम
कल 29 अक्टूबर को सुबह के मुकाबले शाम को सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी आई थी.
IBJA रेट (बुधवार, 29 अक्टूबर 2025)
सोने का भाव(999 शुद्धता):
सुबह का रेट: ₹119352  प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹120628 प्रति 10 ग्राम
चांदी का भाव (999 शुद्धता) :
सुबह का रेट: ₹145728 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹146633 प्रति किलो
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए भाव पूरे देश में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी की कीमत टैक्स समेत होने के कारण अधिक होती है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित भाव शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News