क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखे पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड आतंकी, पाकिस्तान फिर बेनकाब – India.Com

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इन दिनों गहरे मातम से गुजर रहे हैं. उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर का हाल ही में मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब के भाई शाहिद लंबे समय से बीमार थे. उनके भाई के नमाज -ए-जनाजा (सुपुर्द-ए-खाक) कार्यक्रम में जो चेहरे दिख रहे हैं. इससे पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शोएब के बड़े भाई के अंतिम विदाई वाले इस कार्यक्रम में कई आतंकवादी दिखाई दे रहे हैं. ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उससे जड़े राजनीतिक संगठन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) के कई नेता और कार्यकर्ता यहां मौजूद दिखे.

इस मौके पर पाकिस्तान की कई राजनीतिक हस्तियां, आतंकी संगठनों के सरगना और खेल जगत की हस्तियां एक साथ दिखाई दी हैं. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ये भी दावे किए जा रहे हैं कि PMML के नेता इनाम-उर-रहमान को पहलगाम हमले के कथित मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी के साथ देखा गया है. इन वीडियोज से एक बार फिर साफ है कि पाकिस्तान की सियासत और सेना मिलजुलकर इन आतंकी समूहों का लालान-पालन कर रही है.

Ex Cricketer Shoaib Akhtar’s Brother died of heart attack!
Shahid Akhtar’s funeral was attended by PMML Islamabad President Inam ur Rehman Kamboh and other LeT terrorists.
PMML serves as a proxy for LeT. Why Were LeT Leaders/Terrorists There? pic.twitter.com/ldJiocolCl
— Megh Updates ™ (@MeghUpdates) June 27, 2026

सोशल मीडिया पर इस सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें शोएब अख्तर भी दिख रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) द्वारा बैन संगठन के नेता भी दिख रहे हैं. भारत लंबे समय से पाकिस्तान को आतंकवाद को पालने-पोसने वाले देश के रूप में कटघरे में खड़ा करता आया है और एक बार फिर भारत का यह दावा सच साबित हुआ है. इस पूरे घटनाक्रम से शोएब अख्तर भी सवालों के घेरे में हैं हालांकि यह साफ नहीं है कि क्या इन प्रतिबंधित संगठनों के सरगनाओं को खुद शोएब अख्तर ने निमंत्रित किया था या फिर वे किसी और संपर्क के जरिए यहां तक पहुंचे.
Former Pakistan fast bowler Shoaib Akhtar joins family in offering funeral prayers for his elder brother, Shahid Akhtar. May Allah grant him the highest place in Jannah.
Hashtags:#ShoaibAkhtar #ShahidAkhtar pic.twitter.com/WrMOw34arJ
— Nazia rana (@Nazias2ro) June 26, 2026

खबरों के मुताबिक, शोएब के भाई शाहिद का यह नमाज-ए-जनाजा कार्यक्रम इस्लामा बाद के H-8 कब्रिस्तान में आयोजित हुआ. इन वायरल वीडियोज में पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान समेत कई संदिग्ध लोगों के शामिल होने के दावे किए जा रहे हैं.
इन वीडियोज के सामने आने के बाद पाकिस्तान का यह पूर्व तेज गेंदबाज भी सवालों के घेरे में है कि क्या उसके संबंध ऐसे लोगों से हैं, जिन पर संयुक्त राष्ट्र ने बैन लगाया हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News