खाद नही तो वोट नहीं, किसानों में आक्रोश – Live Hindustan

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन सुनील के नेतृत्व में किसान मांगों का ज्ञापन लेकर सीएम को देने नुमाइश मैदान जा रहे थे। लेकिन बीच में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुतला फूंकने का प्रयास हुआ। मगर, पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। किसान नारेबाजी कर वापस लौट गए।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि इस समय खाद की भारी समस्या चल रही है। किसान अपनी मांगों को लेकर सीएम से मिलना चाह रहे थे। लेकिन किसानों के काफिले को थाना क्वार्सी और थाना महुआ खेड़ा पुलिस ने जबरन रोकने का प्रयास किया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।
किसानों ने इस दौरान मार्च निकाला जिसे पुलिस बल ने रोक दिया। पुतला दहन करने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने नहीं होने दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करता है, लेकिन जब फसल को सबसे अधिक खाद की आवश्यकता होती है तब उसे समय पर यूरिया और डीएपी नहीं मिल पाती। इससे उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। चेतावनी दी कि खाद नहीं तो वोट नहीं। युवा जिलाध्यक्ष कौशल बघेल ने बताया कि संगठन ने 10 सूत्रीय ज्ञापन मयंक गोयल नायब तहसीलदार अतरौली को सौंपा। इस दौरान प्रदेश सचिव विनोद चौधरी, जिला अध्यक्ष किशन सिंह लोधी, जिला सचिव देवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह, बाबूलाल, मुन्ने खां, शहर अध्यक्ष एहतेश्याम, महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, ललित कुमार, तहसील अध्यक्ष मनोज शर्मा, नवाब सिंह, रामबीर सिंह कश्यप, बाबूलाल कश्यप, अंकित सिंह, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, गुड्डी देवी उपस्थित रहीं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News