खिड़की से बाथरूम में ताक-झांक कर रहा था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन – Aaj Tak

Feedback
महाराष्ट्र के भिवंडी में शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति पड़ोस में रहने वाली एक महिला के नहाते समय खिड़की से ताक-झांक कर रहा था. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत कार्रवाई की गई है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला भिवंडी के रेटीबंदर इलाके का है. यहां 30 वर्षीय व्यक्ति पर पड़ोस में रहने वाली महिला की निजता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. पुलिस का कहना है कि यह घटना 24 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे की है.
पड़ोस के घर में रहने वाली महिला अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी. उसी दौरान पेशे से ड्राइवर आरोपी भास्कर झा ने महिला के घर के बाथरूम की खिड़की खोल दी और अंदर झांकने की कोशिश की. इस घिनौने कृत्य के बारे में महिला को पता चला तो उसने परिजनों को जानकारी दी.
यह भी पढ़ें: MP: छेड़छाड़ के विवाद में डबल मर्डर, बोलेरो से कुचलकर लड़की के भाई की हत्या, चपेट में आए एक आरोपी की भी मौत
इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने बताया कि महिला के बयान और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की गई.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News