Live
Manmohan Singh Death News LIVE: 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. उनका अंतिम संस्कार कल यानी शनिवार को होगा.
Manmohan Singh Death News LIVE: दो बार प्रधानमंत्री रहे और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया. गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराए जाने के कुछ ही देर बाद अस्पताल ने उनके निधन की खबर दी. शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को आधी रात के बाद विशेष एंबुलेंस में अस्पताल से उनके आवास ले जाया गया.
मनमोहन सिंह को 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था, जब गठबंधन ने भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ जीत हासिल की थी. उन्होंने जुलाई 2005 में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए. सिंह दूसरे कार्यकाल के लिए लौटे, जो गठबंधन के बढ़ते दबाव और उनकी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा था. मनमोहन सिंह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर थे, नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहै. और जिसने 1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था को खोला, और 2004 और 2009 में दो बार प्रधानमंत्री बने.
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: कांग्रेस सूत्रो के अनुसार आज देर रात 1 बजे , मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका से लौटेगी. कल सुबह 8 से 10 के बीच AICC में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. AICC मुख्यालय में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी बड़े नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद AICC से ही अंतिम यात्रा शुरू होगी.
राजघाट के पास जहां प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार होते हैं वहीं डॉ मनमोहन सिंह का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा. चूंकि पीएम के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सरकार भी शामिल है इसलिए बहुत बातें मनमोहन सिंह के परिवार और सरकार के ऊपर भी निर्भर करती हैं. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अटल बिहारी वाजपेई की तरह ही मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए जगह की मांग करेगी.
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने X पर पोस्ट में श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है. भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और ईमानदारी और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और उम्मीद की विरासत छोड़ गए हैं. उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया. डॉ. सिंह. आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा.”
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. भारत सरकार ने कल के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: क्रिकेटर इरफान पठान ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और कहा, “भारत और इसकी अर्थव्यवस्था डॉ. मनमोहन सिंह जी के उल्लेखनीय योगदान के लिए हमेशा उनकी ऋणी रहेगी. उनकी आत्मा को शांति मिले. उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना.”
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: केरल सरकार ने अपने जिला कलेक्टरों को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का आदेश दिया है. वहीं कर्नाटक सरकार ने भी यही फैसला लिया. कल मनमोहन सिंह का निधन दिल्ली के AIIMS अस्पताल में हो गया. शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार का आदेश जारी हुआ है. इस आदेश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक इस दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे. इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दिन सारे हाई कमिश्नर और दूतावास में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा. सारे प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेश के सरकारों को यह आदेश भारत सरकार की ओर से जारी किया गया.
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: बिजनेसमैन गौतम अडानी ने एक्स पर एक पोस्ट में भारत में डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया. पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं. इतिहास हमेशा 1991 के उन क्रांतिकारी सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करेगा. जिन्होंने भारत को नया आकार दिया और दुनिया के लिए इसके दरवाजे खोले. एक दुर्लभ नेता, जिन्होंने नरमी से बात की. लेकिन अपने कार्यों के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की डॉ. सिंह का जीवन नेतृत्व, विनम्रता और राष्ट्र की सेवा में एक मास्टरक्लास बना हुआ है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा.”
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पश्चिम पंजाब के गाह गांव (अब पाकिस्तान) में हुआ था. उनका जीवन सेवा और नेतृत्व का प्रतीक रहा. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की. पढ़िए उनके पूरे सफर की कहानी…
पढ़े पूरी खबर- Manmohan Singh Death: भारत के महानतम अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, कैसे था देश के आर्थिक सुधारों के जनक का सफर
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: 3 जनवरी 2014 को प्रधानमंत्री के रूप में अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. मनमोहन सिंह ने एक टिप्पणी की थी जो पिछले दशक में कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है. उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. सिंह से उनके मंत्रियों पर कंट्रोल न कर पाने और कई मौकों पर कार्रवाई न करने के बारे में सवाल किया पूछा गया था.
पढ़ें पूरी खबर- Manmohan Singh Death: मुझे भरोसा है कि इतिहास… जब मनमोहन सिंह ने अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: मनमोहन सिंह को लेकर कई किस्से मशहूर हैं. उनमें से एक किस्सा जेएनयू यानी जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का है. जब उन्होंने यूनिवर्सिटी का दौरा किया था, तब उनका खूब विरोध हुआ था. स्टूडेंट्स् ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे. बावजूद इसके वह नाराज नहीं हुए थे, बल्कि छात्रों के हित में ही आदेश दिया था. चलिए जानते हैं वह किस्सा क्या है.
पढ़ें पूरी खबर- Manmohan Singh Death: जब JNU में मनमोहन सिंह को स्टू़डेंट्स ने दिखाए थे काले झंडे, तब किससे कहा- सर जरा नरमी बरतिए
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: अगर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने पिता की सुनते तो आज वह डॉक्टर होते, उन्होंने ऐसा किया भी. पिता के कहने पर उन्होंने प्री-मेडिकल कोर्स में दाखिला ले लिया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. मेडिकल और साइंस की पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता था और इसीलिए उन्होंने ये रास्त छोड़ दिया.
पढ़ें पूरी खबर- Manmohan Singh Death: पिता चाहते थे कि मनमोहन सिंह डॉक्टर बनें, लेकिन इकोनॉमिक्स ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: भारतीय ‘अर्थव्यवस्था के भीष्म पितामह’ माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी कई ऐसे किस्सों से भरी हुई है, जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है. लेकिन उनकी जिंदगी में एक अजब संयोग रहा, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक उनके साथ रहा. यह संयोग था 26 का अंक.
पढ़ें पूरी खबर- मनमोहन सिंह की जिंदगी में 26 का अजब संयोग, जन्म से मृत्यु तक नहीं छूटा साथ, जानिए उनके गांव की कहानी
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स पर एक पोस्ट में टिप्पणी की कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की टिप्पणी उनके निधन के बाद सच साबित हुई है. डॉ. मनमोहन सिंह ने 2014 में कहा था, “मैं ईमानदारी से मानता हूं कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया या संसद में विपक्षी दलों की तुलना में अधिक दयालु होगा.” उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा “सिर्फ दस साल बाद, वह पहले से ही सही साबित हो रहे हैं.”
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: एक्स पर एक पोस्ट में बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोगन सिंह को विदाई दी. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने कहा, “अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह, आपने इस देश से प्यार किया. इसके लिए आपकी सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. ओम शांति”.
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में काली पट्टी बांधी, जिनका नई दिल्ली में निधन हो गया. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “भारतीय टीम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में काली पट्टी बांध रही है, जिनका निधन हो गया.”
Manmohan Singh Death News LIVE: दो बार प्रधानमंत्री रहे और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया. गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराए जाने के कुछ ही देर बाद अस्पताल ने उनके निधन की खबर दी. शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को आधी रात के बाद विशेष एंबुलेंस में अस्पताल से उनके आवास ले जाया गया.
मनमोहन सिंह को 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था, जब गठबंधन ने भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ जीत हासिल की थी. उन्होंने जुलाई 2005 में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए. सिंह दूसरे कार्यकाल के लिए लौटे, जो गठबंधन के बढ़ते दबाव और उनकी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा था. मनमोहन सिंह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर थे, नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहै. और जिसने 1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था को खोला, और 2004 और 2009 में दो बार प्रधानमंत्री बने.
गोविंदा की पत्नी के साथ होती है गाली-गलौच, सुनीता बोलीं- 'आज तक विश्वास नहीं होता तू मेरा पति…'
New Year Celebration in korba: कोरबा की इन 7 खूबसूरत जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, बजट में होगी ट्रिप
Salman Rushdie Book: खूब बिक रही सलमान रुश्दी की विवादित किताब 'द सैटेनिक वर्सेज, दिल्ली में मची हलचल
Ujjain Bhasm Aarti : चांदी बेलपत्र के साथ रजत मुकुट और रुद्राक्ष माला से सजे बाबा, देखिए उज्जैन महाकाल का दिव्य रूप
चिकन-मटन से कई गुना ताकतवर है ये दाल, कूट-कूट भरे हैं विटामिन्स-प्रोटीन, चुटकियों में दूर करती है बीमारियां
शनि और राहु के प्रभाव से भी खतरनाक है ये छुपा ग्रह! सीधा चरित्र को कर देता बर्बाद, बचने का सिर्फ एक उपाय
ये तो गजब स्कीम है, सिर्फ 100 रुपये की बजत पर पाएं 16 लाख का रिटर्न!
नॉनवेज को टक्कर देता है ये पत्ती वाला साग, कई बीमारियों का कर देगा सफाया, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे चिकन-मटन
सर्दी, जुकाम, हार्ट, माइग्रेन, अल्जाइमर के लिए रामबाण है किचन में मौजूद यह चीज, सर्दियों में गंभीर बीमारियां भी हो जाती हैं दूर
लाइव ब्लॉग
2 minutes ago
8 minutes ago
38 minutes ago
16 hours ago