LIVE क्रिकेट स्कोर, IND vs AUS 4th Test: यशस्वी जायसवाल के साथ रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे, भारत का लाइव स्कोर 0/0 – Jansatta

IND vs AUS 4th Test Live Cricket Score Day 2: (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच गुरुवार (26 दिसंबर) से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG)में खेला जा रहा है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले 2 सत्र में ऑस्ट्रेलिया हावी रहा। तीसरे सेशन में जसप्रीत बुमराह ने भारत की वापसी कराई। 27 दिसंबर को टेस्ट मैच का दूसरा दिन है।
IND vs AUS 4th Test LIVE Streaming: Watch Here
बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 122.4 ओवर में 474 रन पर आउट हो गया। नाथन लियोन के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। उन्होंने 13 रन बनाए। स्कॉट बोलैंड 6 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 140 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने 15 रन बनाए।। पहले सत्र में पैट कमिंस 49 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा 57 और मार्नस लाबुशेन 72 रन बनाकर आउट हुए। डेब्यूटेंट सैम कोनस्टास ने 65 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। ट्रेविस बगैर खाता खोले और मिचेल मार्श 4 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी ने 31 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, रविंद्र जडेजा ने 3, आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। शुभमन गिल की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला। रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि वह ओपन करेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी। नाथन मैकस्वीनी की जगह सैम कोनस्टास और चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिला।
भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट भारत जीता था। एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया जीता था। बारिश से प्रभावित ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद यह पहला टेस्ट है।
भारत को पहला झटका लग गया है। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला ओपनिंग में भी नहीं चला। पैट कमिंस ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 8 रन। केएल राहुल नए बल्लेबाज हैं।
भारतीय टीम की पहली पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए हैं। केएल राहुल नंबर 3 पर खेलते दिखेंगे। मिचेल स्टार्क गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 122.4 ओवर में 474 रन पर आउट हो गया। नाथन लियोन के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। उन्होंने 13 रन बनाए। स्कॉट बोलैंड 6 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 140 रन बनाए मिचेल स्टार्क ने 15 रन बनाए।। पहले सत्र में पैट कमिंस 49 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा 57 और मार्नस लाबुशेन 72 रन बनाकर आउट हुए। डेब्यूटेंट सैम कोनस्टास ने 65 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। ट्रेविस बगैर खाता खोले और मिचेल मार्श 4 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी ने 31 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, रविंद्र जडेजा ने 3, आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र में 7 गेंद के अंदर 2 विकेट गिर गए। स्टीव स्मिथ को आकाशदीप ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 140 रन बनाए। इससे पहले मिचेल स्टार्क को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 114.1 ओवर में 9 विकेट पर 455 रन।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 113 ओवर में 7 विकेट पर 454 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 139 और मिचेल स्टार्क 15 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 43 रन की साझेदारी। पैट कमिंस 49 रन बनाकर आउट।
रविंद्र जडेजा ने पैट कमिंस को पवेलियन भेजा। उन्होंने 49 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 116 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल स्टार्क नए बल्लेबाज है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 104.1 ओवर में 7 विकेट पर 411 रन।
स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 101 ओवर में 6 विकेट पर 379 रन। स्टीव स्मिथ 103 और पैट कमिंस 37 रन बनाकर क्रीज पर।
ऑस्ट्रेलिया ने 97 ओवर में 6 विकेट पर 365 रन बना लिए हैं। पैट कमिंस 32 और स्टीव स्मिथ 92 रन बनाकर क्रीज पर।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। भारत को विकेट की तलाश है। ऑस्ट्रेलिया ने 92 ओवर में 6 विकेट पर 342 रन बनाए हैं। स्टीव स्मिथ शतक के करीब। वह 78 रन बनाकर क्रीज पर। पैट कमिंस 25 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने अंतिम सत्र में वापसी की और 9 रन पर 3 विकेट चटकाए, लेकिन स्मिथ और कैरी के बीच 50+ की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को 300 के पार पहुंचा दिया। आकाशदीप को कड़ी मेहनत करने पर कैरी को विकेट मिला। कंगारू विकेटकीपर को दूसरी नई गेंद से आउट किया, लेकिन स्मिथ और कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को स्टंप तक एक और झटका नहीं लगने दिया। बुमराह ने 3 विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया की टीम खुश होगी। डेब्यू मैच में सैम कोनस्टास ने टीम को मोमेंटम दिलाया और बाकी खिलाड़ियों ने इसे भुनाया। युवा खिलाड़ी ने शीर्ष क्रम में निडरता से बल्लेबाजी की और इसका फायदा उन्हें मिला। उन्होंने भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और सफल रहे। ​​ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में पहली बार 50+ रन की ओपनिंग साझेदारी की। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज नई गेंद से दूर रहे। ख्वाजा, लाबुशेन और स्मिथ जैसे खिलाड़ियों ने कोनस्टास से मिली शुरुआत का फायदा उठाया और अर्धशतक जड़े।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया 86 ओवर में 6 विकेट पर 311 बना लिए। पैट कमिंस 8 और स्टीव स्मिथ 68 रन बनाकर क्रीज पर। उस्मान ख्वाजा 57 और मार्नस लाबुशेन 72 रन बनाकर आउट हुए। डेब्यूटेंट सैम कोनस्टास ने 65 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। ट्रेविस बगैर खाता खोले और मिचेल मार्श 4 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी ने 31 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3, आकाशदीप, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।
आकाशदीप ने एलेक्स कैरी को पवेलियन भेजा। उन्होंने 31 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 68 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 82.1 ओवर में 6 विकेट पर 299 रन। स्टीव स्मिथ 68 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 53 रन की साझेदारी हुई।
ऑस्ट्रेलिया ने 75 ओवर में 5 विकेट पर 279 रन बनाए। एलेक्स कैरी 18 और स्टीव स्मिथ 62 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी हुई।
स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 71 गेंद पर 50 रन बनाए। एलेक्स कैरी 3 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया ने 71 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बनाए।
मिचेल मार्श को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 69 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन। स्टीव स्मिथ 47 रन बनाकर क्रीज पर। बुमराह का 3 विकेट है।
ट्रेविस हेड बगैर खाता खोले आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 66.3 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन। स्टीव स्मिथ 45 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज मिचेल मार्श हैं।
मार्नस लाबुशेन को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 72 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 65.1 ओवर में 3 विकेट पर 237 रन। स्टीव स्मिथ 42 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों ने 127 गेंद पर 83 रन की साझेदारी की। ट्रेविस हेड नए बल्लेबाज होंगे।
मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक जड़ा। स्टीव स्मिथ 18 और मार्नस लाबुशेन 114 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 67 गेंद पर 36 रन की साझेदारी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 55.1 ओवर में 2 विकेट पर 191 रन।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन आखिरी सत्र का खेल शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 54 ओवर में 2 विकेट पर 181 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 11 और मार्नस लाबुशेन 48 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 27 रन की साझेदारी।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 53 ओवर में 2 विकेट पर 176 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 10 और मार्नश लाबुशेन 44 रन बनाकर क्रीज पर। उस्मान ख्वाजा 57 रन बनाकर आउट। डेब्यूटेंट सैम कोनस्टास ने 65 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को विकेट मिला।
उस्मान ख्वाजा ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 101 गेंद पर 50 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन 14 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33.4 ओवर में 1 विकेट पर 127 रन।
ऑस्ट्रेलिया ने 31 ओवर में 1 विकेट पर 118 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा 42 और मार्नस लाबुशेन 13 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 29 रन की साझेदारी।
ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। आकाशदीप ने गेंदबाजी की शुरुआत की मार्नस लाबुशेन 12 और उस्मान ख्वाजा 38 रन बनाकर क्रीज पर।
ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक तक 25 ओवर में 1 विकेट पर 112 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा 38 और मार्नस लाबुशेन 12 रन बनाकर क्रीज पर। डेब्यूटेंट सैम कोनस्टास ने 65 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। रविंद्र जडेजा को विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया ने 22 ओवर में 1 विकेट पर 103 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा 32 और मार्नस लाबुशेन 9 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिए। आकाशदीप ने 5 ओवर में 9 रन दिए।
सैम कोनस्टास को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 65 गेंद पर 60 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा 28 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19.2 ओवर में 1 विकेट पर 89 रन।
सैम कोनस्टास ने शानदार बल्लेबाजी की है। ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में बगैर विकेट के 78 रन बना लिए हैं। सैम कोनस्टास 55 और उस्मान ख्वाजा 22 रन बनाकर क्रीज पर।
सैम कोनस्टास ने शानदार बल्लेबाजी की है। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ स्कूप खेले हैं। बुमराह के एक ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवर में बगैर विकेट के 37 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा 16 और कोनस्टास 20 रन बनाकर क्रीज पर।
ऑस्ट्रेलिया ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 6 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 4 और सैम कोनस्टास 2 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News