धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित गंगा नारायण देव इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में मेजर ध्यानचंद की जयंती स्मृति के अवसर पर महाविद्यालय के छात्राओं तथा शिक्षकों के बीच हुई खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं के बीच बुधवार को पुरस्कार का वितरण किया गया। बारिश की वजह से दो दिन के विलंब के बाद बुधवार को कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ के मुखिया बिलासी सिंह ने बच्चों के बीच पारितोषिक का वितरण किया। कार्यक्रम का श्री गणेश दीप प्रज्वलन एवं मेजर ध्यानचंद की चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विजेताओं को मेडल तथा सामान्य ज्ञान की पुस्तक एवं शब्दकोष भंडार पुस्तक देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मौके पर मुखिया बिलासी सिंह ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद में भी हिस्सा लेकर अपना करियर बनाएं। खेलकूद से शरीर और मन स्वस्थ रहता है तथा जीवन में अनुशासन आती है। विद्यालय की ओर से विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें बैडमिंटन, फुटबॉल, दौड़, निबंध प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर तथा हाई जंप आदि कई खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। विजेताओं को मुखिया बिलासी सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुजीत कुमार उपाध्याय ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play