Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हलषष्ठी व्रत रख कर सुहागन महिलाओं ने पुत्र के दीर्घायु की कामना किया। बुधवार को महुआ का तानून करने और महुआ के पत्ते के साथ स्नान करने के बाद सुहागन महिलाओं ने व्रत आरंभर किया। सायं बेदी बनाकर कुश, महुआ का पत्ता आदि रखकर समूह में पूजन अर्चन करने के बाद व्रत के महात्म का कथा सुनीं।श्री विष्णु मन्दिर के पुजारी आचार्य आदित्य पाण्डेय ने बताया कि हलषष्ठी का व्रत भाद्रपद के कुष्ण पक्ष में षष्ठी के दिन रखा जाता है। इस व्रत के रखने से संतान के ऊपर आने वाला संकट दूर हो जाता है। हलषष्ठी के दिन ही बलराम का जन्म हुआ था।
उन्होंने बताया कि हलषष्ठी के व्रत में हल से जोते हुए खेल का फल या अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है। व्रत के दिन पूजन अर्चन के बाद रात में तीना का चावल, भैंस का दही और करमी का साग पहले महुआ के पत्ते पर रख कर भगवान का अर्पित किया जाता है। जिसके बाद उसे प्रसाद के रूप में व्रती महिलाएं ग्रहण करती हैं। दूसरे दिन व्रत पूर्ण कर स्नान ध्यान करने के बाद पारण किया जाता है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play