Motihari News: मोतिहारी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मोतिहारी ने अपना नौ वां स्थापना दिवस मनाया है। इस अवसर पर चंपारण प्रमंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने केक काटकर एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। खाता खोलने में पूरे देश में प्रथम स्थान : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, मोतिहारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 1 लाख 70 हजार खाता खोला गया I अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में कुल 13 लाख से अधिक खाते हो चुके है I इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मोतिहारी की शाखा खाता खोलने के मामले में लगातार 9 साल से पूरे भारत में प्रथम स्थान पर बना हुआ है I285 करोड़ रुपये जमा राशि में भी देश में अव्वल : वित्तीय वर्ष 2025-26 में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, मोतिहारी ने जमा राशि के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन किया।
इस वित्तीय वर्ष में बैंक के सभी खातों में लगभग 285 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई। जमा राशि के मामले में भी पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान हासिल किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play