बरेली में फिर से 140 दुकानों और घरों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए क्यों – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर से बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर आम लोग डरे हुए हैं. बरेली में मुख्यमंत्री ग्रेड योजना के तहत तीसरे चरण में सड़क का चौड़ीकरण होना है.
इसी के तहत नगर निगम की ओर से बरेली में स्टेडियम रोड पर लगभग 140 से अधिक अवैध निर्माण पर नोटिस लगा दिया है. इनमें दुकान, मकान, अस्पताल, धार्मिक स्थल शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि इन अवैध निर्माण स्थल का कुछ हिस्सा सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहा है, जिनको हटाया जाना है. नगर निगम अधिकारी का कहना कि यह अतिक्रमण है.
इन लोगों को 15 दिन का समय दिया गया है. यदि घर के स्वामी खुद ही अतिक्रमण हटाते हैं, तो कोई कार्रवाई नहीं होगी. यदि समय पर नहीं हटाते हैं तो बुलडोजर एक्शन होगा. इस दौरान नुकसान की जिम्मेदारी भी व्यक्ति की होगी.
नोटिस मिलने के बाद इलाके में खौफ है. इससे पहले बरेली में सीएम ग्रेड योजना के लिए प्रेम नगर थाना क्षेत्र नैनीताल रोड पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी.
20 फीट तक है अतिक्रमण
बताया जा रहा है स्टेडियम रोड पर 8 से 20 फीट तक लोगों के निर्माण पर अतिक्रमण का नोटिस लगाया गया है. किसी के निर्माण स्थल पर 8 फीट की जगह पर निशान लगाया गया है तो किसी की दुकान में 20 फीट का निशान है.
व्यापारियों का कहना है कि पीढ़ियों की जमा-पूंजी लगाकर व्यापार खड़ा किया. वहीं कुछ लोगों ने बताया कि जैसे-तैसे करके घर बनाया है. फिर से घर टूटने की नौबत आ जाएगी तो परिवार के लोग कहां जाएंगे? कुछ लोगों की पूरी दुकान अतिक्रमण के रास्ते में आ रही है तो कुछ लोगों का घर.
नगर आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री योजना के तहत बरेली में सड़क का चौड़ीकरण, सुंदरीकरण और लाइटिंग का कार्य होना है. जो अवैध तरीके से अतिक्रमण है, उसको हटाना है. सभी को नोटिस दिया गया है. 200 से अधिक अतिक्रमण को चिन्हित किया गया है. किसी का पूरा हिस्सा इसमें आ रहा है.
कुछ लोगों को नोटिस दिया जा चुका है. बाकी को दिया जा रहा है अतिक्रमण हटाने का समय दिया जा रहा है. यदि नहीं हटाते हैं तो बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी.
प्रशासन के एक्शन से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. इसी इलाके में रहने वाले सलीम कहते हैं कि इससे रोजगार खराब हो जाएगा. रोजी-रोटी इन्हीं दुकानों से ही है. हम परेशान हो जाएंगे, सब लोग रोड पर आ जाएंगे. रहने की जगह भी नहीं हो पाएगी, न कमाने का जरिया… सब खत्म हो जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News