बोलचाल से काम-काज तक हिंदी अपनाएं बच्चे, इसलिए 30 सितंबर तक प्रतियोगिताएं – Dainik Bhaskar

लौह नगरी किरंदुल के केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को हिंदी माह की शुरुआत हुई। 30 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन का फोकस सिर्फ हिंदी की प्रतियोगिताएं कराने तक सीमित नहीं रहेगा। यह विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी के सहज और अधिक उपयोग के लिए प्रेरित
इस दौरान हिंदी शिक्षक हंसराज गोदारा ने पूरे माह होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। प्राचार्य बलजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से हिंदी भाषा के संवर्धन और विकास के लिए विशेष प्रयास करने की अपील की। पूरे सितंबर विद्यालय में हिंदी को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं और गतिविधियां होंगी। इनके जरिए विद्यार्थियों में हिंदी में सोचने, लिखने और अपनी बात रखने की रुचि विकसित की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि हिंदी माह के दौरान बना माहौल महीने के बाद भी विद्यार्थियों की दैनिक आदतों का हिस्सा बने।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News