सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत माय भारत, सीवान व राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के तत्वावधान में शहर के राजा सिंह कॉलेज व विद्या भवन महिला कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने पीएम मोदी का संबोधन सुना। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने, जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं को मजबूत करने, युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। युवाओं से खेल व राष्ट्र निर्माण को लेकर सुझाव भी लिए गए। बहरहाल, राजा सिंह कॉलेज में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के लिए खेलों के महत्व को बताया गया।
राजा सिंह कॉलेज व विद्या भवन महिला महाविद्यालय दोनों जगह कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संबंधित विभागों और संगठनों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी से दोनों परिसरों में खेल व राष्ट्र निर्माण को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण व स्पोर्ट्स आइकॉन के रूप में शशि यादव, साइक्लिंग व मनीषा कुमारी फुटबॉल ने खेल के प्रति अपने विचार साझा किए। उन्होंने सभी को निरंतर प्रयास व कभी न हार मानने की सलाह दी। खेलो इंडिया संवाद के माध्यम से सीवान के युवाओं को पीएम मोदी से जुड़ने व देश में खेलों के विकास की दिशा को समझने का अवसर मिला।
वहीं, विद्या भवन महिला महाविद्यालय में टू-वे संवाद कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय कुमार पंडित ने की। सौ छात्र-छात्राएं। कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में माई भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक रोबिन कुमार सिंह, तनुजा कुमारी, प्रशांत कुमार, सुगम कुमार पांडेय व शुभम कुमार ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनीता ने किया।
विद्या भवन कॉलेज में सीवान के छात्रों को लाइव देखे पीएम विद्या भवन महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की सबसे खास बात टू-वे संवाद रही। यहां मौजूद छात्राएं व युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लाइव सुनने के साथ उन्हें देख भी पा रहे थे। वहीं, प्रधानमंत्री भी सीवान के छात्र-छात्राओं को लाइव देख पा रहे थे। इस व्यवस्था को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने खेलों के क्षेत्र में भारत की बढ़ती उपलब्धियों, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, खेल सुविधाओं के विकास व विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। युवाओं से खेल के साथ-साथ नशामुक्त भारत के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play