आगरा में डॉक्टर रोहित गुप्ता साइबर ठगी से बचे, मोबाइल और वाट्सएप हैक कर फंसाने का प्रयास – Jagran

आगरा में साइबर अपराधियों ने ब्लू डार्ट कर्मचारी बनकर डॉक्टर रोहित गुप्ता को फंसाने की कोशिश की, उनका मोबाइल और …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
साइबर शातिरों ने ब्लू डार्ट कर्मचारी बनकर डॉक्टर को जाल में फंसाया
डॉक्टर रोहित गुप्ता का मोबाइल और व्हाट्सएप हैक करने का प्रयास
सतर्कता दिखाते हुए डॉक्टर साइबर ठगी का शिकार होने से बचे
जागरण संवाददाता, आगरा। साइबर शातिरों ने शनिवार को क्लीनिक में बैठे डॉक्टर रोहित गुप्ता को अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया। खुद को ब्लू डर्ट कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कंपनी का सर्वर डाउन बताया। डॉक्टर को एक मोबाइल नंबर भेजकर पार्सल भेजने के बहाने उनकी लोकेशन मांगी।
डॉक्टर ने कुछ ही नंबर डायल किए होंगे, अचानक उन्हें साइबर अपराधियों की कॉल होने का शक हुआ। उन्होंने नंबर डायल नहीं किए, लेकिन तब तक उनका मोबाइल और वाट्सएप साइबर अपराधी हैक कर चुके थे। डॉक्टर ने तत्परता दिखाते हुए साइबर सेल जाकर साइबर शातिरों के जाल से बाहर निकलने में सफल रहे।
सेंट जोंस चौराहे के पास डॉक्टर राहुल गुप्ता का क्लीनिक है। वह शनिवार सुबह 11 बजे क्लीनिक में मरीजों को देख रहे थे। इसी दाैरान उनके पास कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह ब्लू डर्ट कूरियर कंपनी से बोल रहा है। कंपनी का सर्वर डाउन चल रहा है। इसलिए वह एक मोबाइल नंबर पर भेज रहा है। उस पर अपनी लोकेशन भेज दें, जिससे कि पार्सल देने वाला उनके पास तक पहुंच सके, जिसके बाद डॉक्टर रोहित गुप्ता के मोबाइल पर एक नंबर भेजा गया।
वह नंबर को डायल कर रहे थे, इसी दौरान उनके मन में शंका हुई कि यह कॉल साइबर अपराधी की भी हो सकती है। उन्होंने पूरे नंबर डायल नहीं किए, लेकिन तब तक साइबर अपराधी उनका मोबाइल और वाट्सएप दोनों हैक कर चुके थे।
डॉक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि उन्हें समझते देर नहीं लगी कि वह साइबर अपराधी उनको जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मोबाइल और वाट्सएप हैक करके खाते से रकम निकालने का प्रयास करेंगे। उन्होंने तत्काल अपना वाट्सएप डिलीट कर दिया, मोबाइल को स्विच ऑफ करके सीधे साइबर क्राइम सेल पहुंचे। वहां पर अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- ’48 घंटे में हत्यारों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो सीएम आवास के बाहर करूंगी सुसाइड’, अंकित बालियान की पत्नी की धमकी
यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: शूटर्स ने 22 सेकंड में दागीं 20 से ज्यादा गोलियां, प्लॉट में लोड किए थे हथियार
साइबर क्राइम सेल ने तत्काल उनका वाट्सएप और माेबाइल को साइबर हैकर्स से मुक्त कराया। मोबाइल भविष्य में हैक न हो, उसके सिक्याेरिटी फीचर्स को अपडेट किया। समय रहते सतर्कता दिखाने से वह साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बच गए।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News