Bhagalpur News: पूर्णिया : एक सितंबर को सहयोग शिविर, दो-दो पंचायतों में सुनवाई – Hindustan

Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट पूर्णिया जिला के सभी प्रखंडों के दो-दो पंचायतों में इस बार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों को आगामी पंचायत सहयोग शिविर को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाने का प्रावधान किया गया है। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप एक सितम्बर को माह के प्रथम मंगलवार को पूर्व निर्धारित स्थलों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पंचायत सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जा सकें। आम नागरिकों से अपील की गयी है कि वह मंगलवार को आयोजित होने वाले सम्बंधित पंचायत सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत एवं समस्याओं से सम्बंधित आवेदन देकर निष्पादन कराएं और सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करें। शिविर के सफल आयोजन को लेकर पंचायतवार नोडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सम्बंधित पंचायत के नागरिकों से अपील है कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू है। संबंधित पंचायत के पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, मनरेगा भवन तथा निर्धारित शैक्षणिक संस्थानों में अपनी समस्याएं से संबंधित आवेदन देकर त्वरित निराकरण करा सकते हैं।

01:- अमौर प्रखंड अंतर्गत पंचायत नितेन्दर के पंचायत भवन में और पंचायत खरहिया के मनरेगा भवन (खरहिया चौक) में

02:- प्रखंड बैसा अंतर्गत पंचायत चंदवार के पंचायत भवन में और पंचायत घुसमल के पंचायत भवन में

03:- प्रखंड बायसी अंतर्गत पंचायत बनगामा के पंचायत सरकार भवन में और पंचायत मीना पुर के सामुदायिक भवन में

04:- प्रखंड बनमनखी अंतर्गत पंचायत महाराजगंज:-01के पंचायत सरकार भवन में और पंचायत बहोरा के पंचायत भवन में

05:- प्रखंड बी0 कोठी अंतर्गत पंचायत दिबराधनी के पंचायत भवन में और रुस्तमपुर के पंचायत भवन में

06:- प्रखंड भवानीपुर अंतर्गत पंचायत रघुनाथपुर के पंचायत भवन में और पंचायत गोदवारा के पंचायत भवन में

07:- प्रखंड डगरुआ अंतर्गत पंचायत बुआरी के पंचायत भवन,लसनपुर और पंचायत अधखेली के सामुदायिक भवन में

08:- प्रखंड धमदाहा अंतर्गत पंचायत दमगाड़ा के पंचायत भवन, दम गाड़ा में और पंचायत ईटहरी के सरस्वती फंड उच्च विद्यालय ईटहरी में

09:- प्रखंड जलालगढ़ अंतर्गत पंचायत जलालगढ़ के पंचायत भवन में निर्धारित है

10:- प्रखंड कसबा अंतर्गत पंचायत कुल्ला खास के पंचायत सरकार भवन में और पंचायत मंलहरिया के पंचायत भवन में

11:- प्रखंड के0 नगर अंतर्गत पंचायत गंगेली के पंचायत सरकार भवन में और पंचायत गोकुल पुर के मनरेगा भवन में

12:- प्रखंड पूर्णिया पूर्व अंतर्गत पंचायत वियारपुर के उच्च विद्यालय पीपरा में और पंचायत व्रिक्रमपुर के पंचायत भवन व्रिक्रमपुर में

13:- प्रखंड रुपौली अंतर्गत पंचायत बिजय लालगंज के मनरेगा भवन में और पंचायत गोरियार पश्चिम के पंचायत भवन में

14:- प्रखंड श्रीनगर अंतर्गत पंचायत चनका के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News