बिहार के गोपालगंज में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई. चारों मजदूर एक सेफ्टिक टैंक के अंदर काम कर रहे थे. इसी दौरान एक मजदूर टैंक में फंस गया. उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी एक-एक करके अंदर उतर गए. कुछ ही देर बाद चारों बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई. यह हादसा गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही गोपाल गांव में हुआ. बताया जा रहा है कि गांव में एक सेफ्टिक टैंक का निर्माण कराया गया था. शनिवार को मजदूर टैंक के अंदर लगी सटरिंग खोलने का काम कर रहे थे. काम के दौरान एक मजदूर अचानक टैंक के अंदर फंस गया. उसे परेशानी में देखकर तीन अन्य मजदूर उसे बचाने के लिए टैंक में उतर गए. लेकिन अंदर जाने के कुछ ही समय बाद चारों मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े.
आशंका है कि टैंक के अंदर जहरीली गैस जमा थी. इसी गैस की वजह से मजदूरों का दम घुट गया और चारों की जान चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों की निगरानी में बचाव अभियान चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों के शव टैंक से बाहर निकाले गए. मृतकों की पहचान बंटी बैठा उर्फ राकेश, जावेद आलम उर्फ टीपू, उमेश यादव और शबे आलम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि चारों मजदूर सवनही गोपाल गांव के ही रहने वाले थे.
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए. गांव में इस हादसे को लेकर शोक का माहौल है. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ और टैंक के अंदर काम करने से पहले मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं. निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी. (IANS Hindi)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED