Bhagalpur News: बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट प्रखंड परिसर स्थित ट्राईसम भवन में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचने वाले ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को भी जनता दरबार में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीण भूमि विवाद, आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन, सड़क, नल-जल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकेंगे। अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना और उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत देना है।
प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play