17 नवंबर को लखनऊ में होगा राष्ट्रमाता पूजन नवंबर में लखनऊ से दिल्ली तक निकलेगी दो अक्षौहिणी सेना की राष्ट्रमाता संकल्प यात्रा
लखनऊ, संवाददाता। 81 दिवसीय गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध गविष्ठी यात्रा के ऐतिहासिक समापन पर आयोजित गौ गर्जना अक्षौणी संकल्प सभा में राचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन की आगामी कार्ययोजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब यह अभियान देशभर में संगठित रूप से चलाया जाएगा, ताकि केंद्र सरकार गौ माता को राष्ट्रमाता तथा राज्य सरकारें राज्यमाता का दर्जा प्रदान करें। कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, कृषि व्यवस्था और राष्ट्रजीवन की आधारशिला हैं। इसलिए उन्हें पशुओं की सामान्य श्रेणी से अलग कर विशेष सम्मान और संवैधानिक पहचान दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल गौ संरक्षण का विषय नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा का अभियान है।
उन्होंने अभियान की विस्तृत रूपरेखा भी जारी की। 14 से 17 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के सलधा में 403 विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को नियुक्ति-पत्र देकर चार दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। श्रावण और भाद्रपद मास में एक नोट अभियान तथा रामा गौ सम्मान अभियान चलाया जाएगा, जबकि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक एक काँवड़-एक गायक अभियान संचालित होगा। 11 से 21 अक्तूबर तक काशी में भव्य गो प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया जाएगा और कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर देशभर में गोवर्धन पूजा संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि 17 नवंबर, गोपाष्टमी के अवसर पर लखनऊ में देशभर से आने वाली गौ माताओं का भव्य स्वागत एवं राष्ट्रमाता पूजन किया जाएगा। इसके बाद 28 नवंबर को लगभग दो अक्षौहिणी सेना राष्ट्रमाता संकल्प के साथ लखनऊ से दिल्ली के लिए ऐतिहासिक प्रस्थान करेगी.
सभा में उपस्थित हजारों संतों, गौभक्तों और कार्यकर्ताओं ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने इसे भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, ग्राम्य जीवन और राष्ट्रीय स्वाभिमान के संरक्षण का व्यापक जनआंदोलन बताते हुए इसके लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग का आह्वान किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play