नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन – Hindustan

रांची, संवाददाता। नीट पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार को छात्रों ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र पैदल मार्च करते हुए लोक भवन पहुंचे और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि नीट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक होने से लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। उनका कहना था कि विद्यार्थी वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, जबकि उनके अभिभावक भी आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद कोचिंग, ट्यूशन और स्कूल की फीस का इंतजाम करते हैं। कई परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए खेती-बाड़ी और अन्य संसाधनों पर निर्भर रहते हैं。

छात्रों ने कहा कि परीक्षा समय पर आयोजित होने के बावजूद यदि प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो जाए तो पूरी चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद पेपर लीक की घटनाओं को रोकने में संबंधित एजेंसियां और प्रशासन विफल रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News