खेल : लगातार अच्छा और प्रभावी खेल दिखाना होगा : पंत – Hindustan

वेलिंगटन डायरी वेलिंगटन, एजेंसी। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि मैदान पर रहने से उन्हें खुशी मिलती है। वह प्रदर्शन में निरंतरता पर फोकस कर रहे हैं। उनका लक्ष्य लगातार अच्छा और दमदार खेल खेलना है। उनकी मैच फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे क्योंकि वह बाजू में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड में भारत ए के लिए नहीं खेल सके थे। उन्हें टेस्ट से पहले मैच अभ्यास नहीं मिल पाया।

उन्होंने कहा, मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और हर पारी में अपनी छाप छोड़ना चाहता हूं। मैं जब भी मैदान पर उतरता हूं, चाहे फील्डिंग करूं या बल्लेबाजी, मैं पूरा मजा लेना चाहता हूं। मैदान पर उतरने से मुझे खुशी मिलती है। मुझे रोज मैदान पर उतरना अच्छा लगता है। लेकिन साथ ही आपको मैदान पर की जाने वाली उस कड़ी मेहनत का आनंद भी लेना होगा, क्योंकि हर दिन आपको कोई रोमांचक विकेट नहीं मिलेगी। आपको डटे रहना होगा और मेहनत करनी होगी, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। यह अच्छा शतक था। मैं न्यूजीलैंड में शतक लगाना चाहता था। मेरा लक्ष्य क्रीज पर ज्यादा देर तक टिके रहना था। मैं जब भी शतक लगाने की कोशिश करता हूं तो छक्के के साथ वहां तक पहुंचना चाहता हूं। इसकी वजह से कई बार शतक से चूका भी हूं। मैं इंतजार कर रहा था और जब मौका लगा तो मैने उसे गंवाया नहीं।

——————

मैं ऋषभ को अपना मार्गदर्शक मानता हूं : ध्रुव

वेलिंगटन। ध्रुव जुरेल अपने साथी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ‘असाधारण प्रतिभा’ और एक ‘मेंटोर’ (मार्गदर्शक) मानते हैं जिनके टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के प्रति दृष्टिकोण का वह बारीकी से आकलन करते हैं। जुरेल ने कहा, ऋषभ असाधारण खिलाड़ी है। मैं हमेशा उससे उसकी मानसिकता के बारे में पूछता रहता हूं। जब भी हम सब सोचते हैं कि वह सामान्य तरीके से खेलेगा, तभी वह आगे बढ़कर जोरदार शॉट लगा देता है। मैं उसे एक मेंटोर के रूप में देखता हूं।

उन्होंने कहा मैं परिस्थितियों को ध्यान में रखकर खेलता हूं। परिस्थितियों से अच्छी तरह सामंजस्य से बिठाने से आत्मविश्वास बढ़ता है। आप अलग-अलग तरह की परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करते हैं यह मायने रखता है। जब आप देश के लिए खेलते हैं तो आप यह नहीं कह सकते कि मैं तैयार नहीं हूं। मैं गेंदबाज के रूप में भी खेलने के लिए तैयार हूं। न्यूजीलैंड में पिच से अधिक अहमियत मौसम की होती है। यह मेरा अनुभव है, खासकर भारत ए टीम के लिए कुछ समय बिताने के बाद। विकेट धीमी होती जा रही है और इस पर गेंद नीचे रह रही है। हमें थोड़ा किस्मत की जरूरत है। हमें ऐसी गेंदें फेंकनी होगी जिसे हम आठ विकेट ले सकें। आज हमने अच्छी रणनीति अपनाई और हम कल भी ऐसा ही करेंगे।

——————

लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी होगी : रचिन

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने स्वीकार किया कि चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम ‘बैकफुट’ पर चली गई है। उन्होंने कहा, हम मैच में अभी काफी पीछे चल रहे हैं। भारत ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे लिए अब जितना संभव हो सके उतनी देर तक बल्लेबाजी करना जरूरी है। मैच बचाना अभी काफी दूर की बात है। इसलिए हम एक-एक गेंद पर ध्यान देंगे। आखिरी दिन 90 ओवर का खेल होना है।

रचिन का मानना है कि वह आक्रामक बल्लेबाज हैं लेकिन परिस्थितियों के अनुसार अपनी आक्रामकता पर अंकुश लगाना भी सीख गए हैं। इसके अलावा उन्होंने साथी बल्लेबाज कॉन्वे की भी तारीफ करते हुए कहा कि अगर वह क्रीज पर पर्याप्त समय बिताते हैं तो बड़ा स्कोर बना सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं डेव का सबसे बड़ा समर्थक हूं। जब भी वह क्रीज पर पर्याप्त समय बिता देता है तो फिर बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहता है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News