गंगतेश्वर और देवानंद एशिया मास्टरचैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे: राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपिय… – bhaskar.com

देवरिया के दो तैराक 2nd एशिया मास्टर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन, देवरिया के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह और सचिव देवानंद भारती का चयन राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। दोनों तैराक शनिवार को बेंगलुरु पहुंच गए हैं।
यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 से 10 अक्टूबर तक बेंगलुरु में होगी। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद ही दोनों का एशिया मास्टर चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में चुनाव हुआ है। इससे देवरिया के तैराकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने दोनों तैराकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है। उन्होंने जिले के लोगों से खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की कामना करने की अपील की।
एसोसिएशन ने बताया कि पदक जीतकर लौटने पर दोनों तैराकों का देवरिया में स्वागत समारोह होगा। जिले के खेल जगत में इस खबर से उत्साह है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News