Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के भदावर हाउस के निकट पल्सर सवार तीन बदमाशों ने गली में पैदल जा रही महिला से सोने की चेन लूट ली और भाग निकले। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। घटना की तहरीर दी गई तो पुलिस ने पल्सर सवार बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर की टीचर्स कॉलोनी निवासी जय कुमार तोमर की पत्नी रेनू तोमर आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने मायके गई थीं। जहां से वह ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रही थीं। देर रात वह रेलवे स्टेशन रोड पर भदावर हाउस के निकट उतरीं और पैदल गली से होते हुए घर की ओर जाने लगीं।
तभी सामने से एक काले रंग की पल्सर पर तीन नकाबपोश बदमाश आकर रुक गए। जब रेनू बाइक के पास से गुजर रही थीं। तभी पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। जब तक वह कुछ समझ पातीं, तब तक बदमाश करहल चौराहे की ओर भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। शहर में हुई चेन स्नेचिंग की घटना से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की जा रही है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play