Feedback
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अनंतपुर मोहल्ले में चक्रवाती आंधी और तेज तूफान के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां गली से गुजर रही 5 साल की मासूम बच्ची पर अचानक एक मकान की जर्जर दीवार गिर गई. महज 56 सेकंड के भीतर हुई इस दर्दनाक घटना में बच्ची की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई.
यह पूरी खौफनाक वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज देखकर हर किसी की रूह कांप उठ रही है. घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है.
छाता लेकर गुजर रही थी मासूम अलीना
मृतक बच्ची की पहचान अफजल खान के परिवार की 5 वर्षीय पुत्री अलीना के रूप में हुई है. घटना के समय इलाके में अचानक तेज चक्रवाती आंधी और बारिश शुरू हो गई थी.
मासुम अलीना हाथ में छाता लेकर अपने घर की तरफ गली से गुजर रही थी. इसी दौरान आंधी के प्रचंड वेग के कारण पास स्थित एक मकान की भारी-भरकम दीवार भरभराकर सीधे उसके ऊपर आ गिरी. बच्ची को संभलने या भागने का एक पल भी मौका नहीं मिला और वह पूरी तरह मलबे के नीचे दब गई. देखें VIDEO:-
बचाव दल के पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग और परिजन बदहवास स्थिति में मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाना शुरू किया. हालांकि, जब तक मलबे को हटाकर मासूम को बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी.
सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर स्थिति को संभाला. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए पंचनामा कर मासूम अलीना के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.
घटना का दर्दनाक सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई इस मासूम की अकाल मृत्यु पर दुख व्यक्त कर रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू