Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। खुटाही और बैजलपुर पंचायत में मुखिया की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर में साढ़े तीन बजे दोपहर तक पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने पर लोग निराश होकर लौट गए। खुटाही पंचायत के मुखिया रवि कुमार कुशवाहा और बैजलपुर में मुखिया कन्हाई साह ने सहयोग शिविर का उद्घाटन किया। 22 विभागों में महज पंचायतीराज, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, मनरेगा विभाग के काउंटर पर सहायक कर्मी आवेदन ले रहे थे। बैजलपुर पंचायत के बसिरन खातून ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर शौचालय अभियान चलाया गया, लेकिन आज तक उसे लाभ नहीं मिला। सहयोग शिविर में आवेदन करने आई थी, लेकिन पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। चंदेश्वर राय ने बताया कि जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया, उसी से संबंधित शिकायत करने आया था। बीडीओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पंचायतों में सहयोग शिविर में पहुंचे लोगों का आवेदन लिया गया है। एक ही कर्मचारी का दो-दो जगह समायोजन किए जाने की वजह से सहयोग शिविर में नहीं पहुंच सके हैं। प्रखंड मुख्यालय परिसर में भी सहयोग शिविर लगाया गया था। इस कारण पदाधिकारी शिविर नहीं जा सके।
मीनापुर। मकसुदपुर पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 328 आवेदन आए। इसमें 124 आवेदनों का मौके पर निबटारा कर दिया गया। मुखिया वरुण कुमार ने बताया कि शिविर में राशन कार्ड, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाजिक सुरक्षा पेंशन, पेंशन, जाति, आय एवं निवास प्रमाणपत्र, भूमि एवं राजस्व, वीबी जी रामजी सहित नल-जल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी रामअयोध्या राय, प्रोग्राम पदाधिकारी, बीईओ आदि मौजूद रहे।
मोतीपुर। मंगुराहा ताजपुर और इब्राहिमपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब पांच सौ आवेदन आए, जिसमें से कई मामलों का निबटारा किया गया। बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि आमलोगों की समस्याओं के समाधान और बेहतर जनसेवा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सहयोग शिविर का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का तेजी से समाधान करना है। शिविर से पीएचईडी के अधिकारियों एवं कर्मियों की अनुपस्थिति पर बीडीओ ने जिला प्रशासन को पत्र लिखने की बात कही है। मौके पर मुखिया वीरेंद्र पासवान, वंदना सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, पंस पंकज कुमार पुरुषोत्तम आदि थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play