गजब का है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर! फुल चार्ज पर 320 km की रेंज; 141 km/h की टॉप-स्पीड – Live Hindustan

पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच लोगों का अट्रैक्शन इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर तेजी से बढ़ा है। इनमें इलेक्ट्रिक कार से लेकर स्कूटर तक शामिल हैं। अगर आप भी निकट भविष्य में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, ओला की एस1 प्रो+ जेन 3 (Ola S1 Pro+ Gen 3) आजकल खूब चर्चा में है। इसकी वजह इसका 300 किमी से ज्यादा रेंज और टॉप-स्पीड है। इसके अलावा, आपके इसमें ढ़ेर सारे मॉडर्न फीचर्स भी मिल रहे हैं। आइए एक नजर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिजाइन, फीचर्स, टॉप-स्पीड और ड्राइविंग रेंज पर डालते हैं।

अगर ओला एस1 प्रो+ जेन 3 के डिजाइन की बात करें तो यह काफी स्पोर्टी और मजबूत लगता है। इसमें एल्युमिनियम ग्रैब हैंडल, टू-टोन आरामदायक सीट और चेन ड्राइव वाला मिड-डिवाइस मोटर दिया गया है। इसके अलावा, नीचे की तरफ पूरी तरह से ढका हुआ चेन कवर मिलता है। इससे कीचड़ या धूल जाने का झंझट खत्म हो जाता है। साथ ही स्कूटर दिखने में भी काफी स्लीक लगता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको ‘MoveOS 5’ सॉफ्टवेयर मिलता है। यह क्रूज कंट्रोल, नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स देता है। स्कूटर की सेफ्टी के लिए इसमें ‘डुअल-चैनल ABS’ भी दिया गया है। इसका सीधा मतलब है कि तेज स्पीड में भी अचानक ब्रेक मारने पर स्कूटर फिसलेगा नहीं। साथ ही, इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे महंगे फीचर्स भी शामिल हैं।

अब बात करते हैं स्कूटर के स्पीड और ड्राइविंग रेंज की जिसे हर कोई जानना चाहता है। इसमें लगी बड़ी 5.3 kWh की दमदार ‘भारत सेल’ बैटरी आपको एक बार फुल चार्ज करने पर 320 किलोमीटर (IDC) तक की शानदार रेंज देती है। इससे आपको रोज-रोज चार्ज करने की टेंशन नहीं रहती। वहीं, रफ्तार के शौकीनों के लिए इसमें ‘हाइपर मोड’ दिया गया है। इससे यह स्कूटर 141 किमी/घंटा की तूफानी टॉप-स्पीड पकड़ सकता है। यह महज 2.1 सेकंड में 0 से 40 की रफ्तार पकड़ लेता है।

अब आते हैं इस प्रीमियम स्कूटर की कीमत पर। बता दें कि भारतीय मार्केट में इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.70 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत में कंपनी आपको 8 साल या 80,000 किलोमीटर की बैटरी वारंटी भी साथ में दे रही है। अगर आप पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान हैं और एक दमदार, तेज और लंबी दूरी चलने वाला मॉडर्न इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News