गजसिंहपुर में शहरी सरकार के लिए हुए मतदान के बाद सोमवार को मतगणना होगी। गिनती पटवार ट्रेनिंग सेंटर में की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गजसिंहपुर नगर पालिका में पार्षद पद के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें 86.50 प्रतिश
सोमवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। पटवार ट्रेनिंग सेंटर में सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी। मतगणना चार राउंड में होगी और हर राउंड में पांच टेबल लगाए गए हैं। अनुमान है कि सुबह 11 बजे तक नतीजे साफ हो जाएंगे। दोपहर तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.